Latest:
उधमसिंह नगर

बिंदू खेड़ा में आबकारी विभाग की छापेमारी,तीन भट्टियां ध्वस्त,7000 हजार लीटर लाहन नष्ट

रुद्रपुर(खबर धमाका)। आबकारी विभाग ने क्षेत्र के ग्राम बिंदू खेड़ा में छापामारी अभियान चलाकर तीन शराब की भट्टियां ध्वस्त कर हजारों लीटर लाहन नष्ट कर दिया।

आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह के मुताबिक आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार व संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमाऊँ मंडल के निर्देशन में विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत ⁠क्षेत्र‑1 रुद्रपुर आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब ख़ाम के निर्माण, बिक्री एवं भंडारण के अड्डों के समूल विनिष्टीकरण के रुद्रपुर मे ग्राम- बिन्दुखेड़ा मे मोके पर तीन जलती हुई भट्टी मे लगभग 120 लीटर शराब बरामद कर 7000 KG लहन मौके पर नष्ट कर अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग दर्ज किये गये l

अभियान आगे भी जारी रहेगा ।

Advertisement