Latest:
उधमसिंह नगर

रुद्रपुर के रायपुर और अर्जुनपर गांव में आबकारी विभाग की छापेमारी।03 भट्टियों के साथ 13 हजार लीटर लाहन नष्ट,180 लीटर कच्ची शराब बरामद 

रुद्रपुर(खबर धमाका)। ऊधम सिंह नगर में जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम अर्जुनपुर में अवैध कच्ची शराब निर्माण, भण्डारण व बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षेत्र-01 रुद्रपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम अर्जुनपुर व रायपुर में अवैध शराब के निर्माण व बिक्री एवं भंडारण के अड्डों के समूल विनिष्टीकरण के लिए क्षेत्रान्तर्ग छापेमारी के के दौरान अवैध शराब ख़ाम निर्माण कर रही 3 भट्टी , 13000 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट किया गया। आसपास की तलाशी पर लगभग 180 ली॰ अवैध शराब ख़ाम बरामद कर अज्ञात अभियुक्त के ख़िलाफ़ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इस कार्यवाही में क्षेत्र -01 रुद्रपुर के आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह के नेतृत्व में , प्रधान आब0 सिपाही दीपक ,संतोष ,विकास व आबकारी सिपाही राजेंद्र, वीरेंद्र,मंजू ,आदि स्टाफ मौजूद रहा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा