नेत्रदान-महादान,मृत्योपरांत भी देखेंगी श्रीमती ऊषा अनेजा जी की आंखें,अब उनकी आंखों से होगा दो लोगों के जीवन मे रोशनी।सोचो डिफरेंट संस्था के संदीप चावला,विकास भुसरी के सौजन्य से हुआ नेत्रदान।
रुद्रपुर(खबर धमाका)। कुंज विहार कॉलोनी गदरपुर निवासी रमेश लाल अनेजा की धर्मपत्नी ऊषा अनेजा जी के देहावसान के पश्चात उनके पुत्र अंकुश अनेजा ने नेत्रदान हेतु सहमति देकर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन एस के मित्तल की उपस्थिति में सी आर मित्तल नेत्रदान केंद्र के मेडिकल डायरेक्टर डॉ एल एम उप्रेती के निर्देशन में आई टेक्नीशियन मनीष रावतने कागजी औपचारिकता पूरी कर नेत्रदान की प्रक्रिया सम्पन्न की ।इस अवसर पर आशीष अनेजा, रॉबिन फुटेला,नवीन खेड़ा,कपिल गेंदा,पंकज सेतिया,राहुल अनेजा,राजकुमार अनेजा,सचिन चावला मौजूद थे।इस नेत्रदान के लिए महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टियों ने परिवार के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और सोचो डिफरेंट संस्था,भारत विकास परिषद एवम अन्य सभी स्वयंसेवी संस्थाओं का इस महती कार्य में योगदान के लिए आभार जताया।
