Latest:
उधमसिंह नगर

मेरा रेशम–मेरा अभिमान 2.0 (MRMA 2.0) के अंतर्गत कृषक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।कृषकों को दी रेशम कीट पालन की वैज्ञानिक विधियाँ, शूट रियरिंग पद्धति का उपयोग एवं अनुकूल पालन वातावरण का रखरखाव की जानकारी 

औरैया(खबर धमाका)। राजकीय रेशम फार्म, कनारपुर, औरैया में मेरा रेशम–मेरा अभिमान 2.0 (MRMA 2.0) के अंतर्गत एक दिवसीय कृषक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण छत्तर पाल, वैज्ञानिक-डी, केंद्रीय रेशम बोर्ड (CSB), आरएसआरएस, गोंडा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कनारपुर एवं आसपास के गांवों से आए 45 कृषकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान किसानों को रेशम कीट पालन से संबंधित आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। प्रमुख विषयों में शामिल रहे—

रेशम कीट पालन की वैज्ञानिक विधियाँ

रेशम कीटों में लगने वाले रोगों का प्रबंधन एवं रोकथाम

शूट रियरिंग पद्धति का उपयोग एवं इसके लाभ

अतिरिक्त आय हेतु शहतूत की अंतरफसल के रूप में खेती

कीट पालन में स्वच्छता एवं कीटाणुशोधन का महत्व

उपयुक्त एवं अनुकूल पालन वातावरण का रखरखाव

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक रेशम उत्पादन तकनीकों से जोड़कर उनकी उत्पादकता एवं आय में वृद्धि करना था। प्रतिभागी किसानों ने प्रशिक्षण में गहरी रुचि दिखाई तथा प्रश्नोत्तर सत्र में सक्रिय रूप से भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में एक संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें किसानों की शंकाओं का समाधान किया गया तथा उन्हें उन्नत रेशम पालन तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।