रुद्रपुर का गंगापुर क्षेत्र बना अवैध कालौनियों का हब।सैटिंग-गैटिंग से खेती की जमीन पर विना स्वीकृति खडी हो रहे कंक्रीट के महल।
रुद्रपुर(खबर धमाका)। क्षेत्र में प्रशासन की सख्ती के बाद भी खेती की जमीनों विना स्वीकृति के हो रही अवैध प्लाटिंग का खेल थम नहीं है। जिससे राजस्व को बड़ा चूना लग रहा है,तो भू-माफियाओं माला माल हो रहे हैं। अवैध प्लाटिंग करने वालों में कुछ यूपी के अपराधियों भी बताए जा रहे हैं।
खबरों के मुताबिक शहर के फुलसुंगा और गंगापुर क्षेत्र में आधा दर्जन कालौनियां विना स्वीकृति के खेती की जमीन में विकसित हो रही है। इन कालौनी में गंगापुर के पीछे साइट में दो कालौनियों में यूपी क्षेत्र के पटेल बंधुओं का नाम समाने आ रहे हैं,तो तीन कालौनी ट्रांजिट क्षेत्र का एक तथाकथित बिल्डर काट रहा है। बताया जा रहा कि इस बिल्डर फुलसुंगा के जनपद रोड पर नदी के किनारे की जमीन पर भी प्लाटिंग कर डाली है, जिसमें 50 से ज्यादा मकान भी बनकर खड़े हो चुके हैं।

