रुद्रपुर(खबर धमाका)। स्थानीय श्री दुर्गा मंदिर धर्मशाला, रुद्रपुर में ऋषि मार्शल आर्ट्स अकैडमी एंड इंस्टिट्यूट ऑफ मार्शल आर्ट, रूद्रपुर द्वारा आयोजित दो दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर एवं बेल्ट ग्रेडिंग एग्जामिनेशन मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें रूद्रपुर शहर के विभिन्न विद्यालयों के 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर येलो, ग्रीन, ऑरेंज बेल्ट की परीक्षा उत्तीर्ण की। इस कराटे ग्रेडिंग परीक्षा में मुख्य रूप से किहोन, काता व कुमीते की परीक्षा के साथ-साथ मौखिक परीक्षा ली गई। दो दिन तक चले कठोर प्रशिक्षण के बाद सभी खिलाड़ियों ने अनुशासन, तकनीक और समर्पण के साथ बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण की।
ग्रेडिंग परीक्षा का संचालन एकेडमी के मुख्य प्रशिक्षक एवं फोर्थ डॉन ब्लैक बेल्ट ऋषि पाल भारती के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर में खिलाड़ियों को कराटे की मूलभूत तकनीकों, आत्मरक्षा, कुमिते एवं काता का गहन अभ्यास कराया गया। इस परिक्षा में 21 खिलाड़ियों ने येलो, ग्रीन, ऑरेंज बेल्ट की परीक्षा उत्तीर्ण की। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर मुख्य प्रशिक्षक ऋषि पाल भारती व अभिभावकों द्वारा सयुंक्त रूप से सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
येलो बेल्ट ग्रेडिंग उत्तीर्ण करने वाले खिलाड़ियों में रुद्र वर्मा, अभिनव हुरिया, रणवीर सिंह कार्की, चारविक चौहान, कुवम कक्कर, कुबिरा चौहान, नव्या, अनाया जोशी, अस्तित्व गुप्ता, वैष्णवी बघेल, अभ्यांश गंगवार, अबीर भटनागर, आराध्या, कुशाग्र तिवारी, श्रुति गराडे, अनाया जोशी, आराध्या सक्सेना, अविरल, हृदयांश कुमार। ऑरेंज बेल्ट में आरव चंदेल, यशिका शर्मा सहित सभी खिलाड़ियों ने बेल्ट ग्रेडिंग पास की। तथा अनुत्तीर्ण खिलाड़ी आगामी बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में दोबारा प्रतिभाग करेंगे।
शिविर के समापन अवसर पर ऋषि पाल भारती ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा की सभी खिलाड़ी प्रशिक्षण शिविर में सीखी तकनीकों के प्रशिक्षण से आगामी राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। ओर उन्होंने आगे कहा कि आज के दौर में आत्मरक्षा का ज्ञान हर बच्चे के लिए आवश्यक है। कराटे केवल एक खेल नहीं है, यह जीवन जीने की कला है। यह शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक मजबूती, अनुशासन और आत्मविश्वास भी बढ़ाता है। काता के अभ्यास से बच्चों की एकाग्रता, संतुलन और स्मरण शक्ति का विकास होता है। हमारा लक्ष्य है कि रुद्रपुर के अधिक से अधिक बच्चे मार्शल आर्ट से जुड़कर राज्य और देश स्तर पर पदक जीतें।” शिविर के समापन अवसर पर सभी खिलाड़ियों को कलर बेल्ट प्राप्त होने पर सभी खिलाड़ियों के चेहरे खिले। प्रशिक्षण शिविर में सह प्रशिक्षकों में रूनू शर्मा, क्षितिज सिंह, गुलशन कुमार, वंश बिष्ट शामिल रहे।
इस अवसर पर शेखर सक्सेना, डॉ सुदीपा शर्मा शालिनी हुरिया, खुशबू जोशी, मिंकु ठाकुर, शिवम, कोमल आर्या, पंकज कुमार, वीरेंद्र कुमार, संदीप कुमार, अंकित भटनागर, निरुपम गुप्ता, सुनील कुमार, सपना कक्कर सहित अनेकों अभिभावक गण मौजूद रहे।
