Latest:
उधमसिंह नगर

पिथौरागढ़ से लापता आधा दर्जन नाबालिग ऊधमसिंहनगर से बरामद।चकरपुर पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। पिथौरागढ़ से ग़ायब आधा दर्जन नाबालिग बच्चों को खटीमा क्षेत्र की चकरपुर चौकी पुलिस ने सकुशल बरामद करते हुए सभी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। लापता बच्चों के मिलने से परिजनों की मुस्कान लौट आई है।

खटीमा कोतवाली क्षेत्र की चकरपुर चौकी इंचार्ज विकास कुमार के मुताबिक एसएसपी के निर्देशानुसार अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस टीम द्वारा पिथौरागढ़ पुलिस की सूचना पर पिथौरागढ़ के अलग-अलग घरों से परिजनों को बिना बताए आये 6 नाबालिगों को सघन चेकिंग अभियान चलाकर रोडवेज बस से सकुशल बरामद कर, परिजनों को सूचना देकर सुपुर्द किया गया।

पुलिस टीम

1-उ0नि0 विकास कुमार प्रभारी चौकी चकरपुर

2- hc विद्या सागर

3- ct ईश पाल

4- ct महेश रौंकली