Latest:
उधमसिंह नगर

कामरेड मास्टर निशान सिंह संधू का निधन, अंत्येष्टि में उमड़े सैकड़ो लोग

रुद्रपुर(खबर धमाका)।मजदूर,किसान और शिक्षक नेता एंव एक्टू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ कामरेड मास्टर निशान सिंह संधू का विगत दिवस निधन हो गया।
वे लम्बे समय से अस्वस्थ थे।
उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।उनके समर्थकों, सहयोगियों और शुभचिंतकों ने इसे जन आंदोलनों के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

आज की किच्छा रोड स्थित मोक्ष धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया जिसमें उन लोगों ने उनका अंतिम श्रद्धांजलि दी.

कामरेड मास्टर निशान सिंह संधू ने अपना पूरा जीवन किसानों, मजदूरों और शिक्षकों के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित कर दिया।
वे सीपीआई (एमएल) और अखिल भारतीय किसान महासभा के माध्यम से लंबे समय तक जन आंदोलनों का नेतृत्व करते रहे।मजदूर संगठन एक्टू के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे।
कामरेड निशान सिंह ने मजदूरों,किसानों की समस्याओं,शिक्षा और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को हमेशा मजबूती से उठाया और संघर्ष की राह पर डटे रहे।
राजनीतिक और सामाजिक जीवन के साथ-साथ वे एक समर्पित शिक्षक भी थे।
अपने शिक्षकीय जीवन के दौरान उन्होंने रुद्रपुर बाजार प्राथमिक विद्यालय, ट्रांजिट कैंप प्राथमिक विद्यालय तथा छतरपुर सहित विभिन्न विद्यालयों में शिक्षक के रूप में सेवाएं दीं।
उन्होंने हजारों विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया और अनुशासन, सादगी तथा समाज सेवा के मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।
शिक्षक होने के कारण लोग उन्हें सम्मानपूर्वक “मास्टर साहब” के नाम से जानते थे।
उनके निधन की सूचना मिलते ही किसान, मजदूर, शिक्षक संगठनों,बार एसोसिएशन,सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया।

इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, एडवोकेट दिवाकर पांडे, समाजसेवी सुशील गाबा,
हरीश देनाई, गगन कांडपाल, बाबा विक्रमजीत सिंह लाल, संजय ठुकराल, ज्ञानी सुरेन सिंह, प्रदीप पांडे, कैलाश गिरी, नरेंद्रy कुमार, धीरज पांडे, राजेंद्र सिंह, एडवोकेट चंद्रशेखर जोशी, जावेद अख्तर, अरुण मिश्रा, गुरविंदर गिल,एडवोकेट राजन मेहरा, एडवोकेट मेहरबान सिंह कोरंगा, एडवोकेट हरीश नेगी, एडवोकेट आरपी सिंह, एडवोकेट एसपी सिंह, एडवोकेट राजीव सिंह,v एडवोकेट अभय सोलंकी, एडवोकेट सुधांशु जोशी, एडवोकेट मनोज ग्रोवर, एडवोकेट सुखेंद्र सरकार, एडवोकेट नवीन ठुकराल, एडवोकेट नवीन चंदोला ,एडवोकेट रघुवीर सिंह रावत ,अरुण चुग, ललित बिष्ट ,अंकित चंद्रा ,ललित पांडे, राजू रावत, अरुण मिश्रा, देश दीपक सिन्हा,राहुल वर्मा, डॉ.शिशुपाल यादव, ओम प्रकाश गंगवार आदि उपस्थित थे.