Latest:
उधमसिंह नगर

विवाद के चलत अलग रह रही पत्नी से बेटा छीनकर ले गया पति। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर की कार्यवाही की मांग 

रुद्रपुर(खबर धमाका)। शहर के आवास विकास में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर मार-पीट का तीन वर्षीय बेटा छीनकर ले जाने का आरोप लगाया है, महिला ने इस मामले में ट्रांजिट कैंप पुलिस को तहरीर सौंपकर कर कार्यवाही कर बेटा वापिस दिलाने की गुहार लगाई है

सुमन पत्नी श्री रितेश राय महालक्ष्मी इनक्लेव जनपद रोड़ फेज 1. फुलसुंगा रूद्रपुर ने ट्रांजिट कैंप पुलिस को सौंपी तहरीर में अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसका पति मार-पीट करता, जिससे परेशान होकर उसने फरवरी वर्ष 2026 में अपने पति के विरूद्ध थाना में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। जिसके बाद वह फरवरी वर्ष 2026 से अपने पति से अलग अपने 3 वर्षीय बच्चे रियांश के साथ अपने मायका निकट शिवमंदिर, अवास विकास, रूद्रपुर में रह रही थी।

आरोप है कि दोनों पति के बीच आपसी वाद विवाद चल रहा है। जिसको लेकर आपसी सहमति से हम दोंनो पति पत्नी के बीच में तलाक की बातचीत चल रही थी।

29.06.2026 को समय लगभग दोपर 12:00 बजे मेरे पति रितेश राय ने उसे फोन करके दक्ष चौराह फुलसुंगा पर बच्चे के एडमीशन के लिये बुलाया और मुझे अपने साथ कार नम्बर यूके06बीपी1990 में बैठाकर उसके साथ गाली-गलौच की, मेरे साथ मारपीट की। उसे धमकी दी कि मैं तुझे यहां से बैठाकर यू०पी० ले जाउंगा और तुझे वहीं पर मार दूंगा। आरोप है पति रितेश राय मेरे 3 बर्षीय बच्चे को मेरे से छीनकर ले गये। उसे विश्वास है कि उसका पति रितेश राय जोकि नशा करता है वह मेरे बेटे को हानि पहुंचा सकता है। उसे अपने पति से अपनी व बच्चे की जान का खतरा है।

महिला ने पुलिस से मामले में तत्काल कार्रवाई कर बच्चा वापस दिलाने की मांग की

है।