उत्तराखंड

देवरिया(किच्छा) के गोदाम में आबकारी विभाग व एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी।बड़े पैमाने में मिले संदिग्ध कैमिकल से भरे ड्रम,गोदाम सील 

रुद्रपुर(खबर धमाका) आबकारी विभाग व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने किच्छा क्षेत्र के देवरिया में एक गोदाम पर छापेमारी कर बड़े पैमाने पर संदिग्ध कैमिकल से भरे ड्रम बरामद किए हैं। बताया जा कि एसटीएफ को गोदाम में मौजूद कैमिकल से अवैध शराब बनाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद यह कार्यवाही की गई है।गोदाम किच्छा निवासी राजकुमार खुराना का बताया जा रहा है। फिलहाल गोदाम का सील कर दिया गया।
आबकारी विभाग के मुताबिक गोदाम से मोके से (73) ड्रम 200 लीटर के व (14) ड्रम 30 लीटर के बरामद हुए। उक्त माल को मौके से बरामद कर विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) के भेजे जाने हेतु नमूने लिए गए! व उक्त गोदाम को पूर्ण रूप से सील किया गया। कार्यवाही करने वाली टीम में टीम में आबकारी निरीक्षक एमएस बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह जीना, प्रधान आबकारी सिपाही विकास रावत,संतोष लोहानी,दीपक दुबे,आबकारी सिपाही राजेंद्र, वीरेंद्र ,बलजीत,राखी,रोशनी मौजूद रहे थे।
एसटीएफ पुलिस टीम में उप निरीक्षक विपिन चंद्र जोशी
उप निरीक्षक केजी मठपाल,हेड कांस्टेबल रविन्द्र बिष्ट
महेंद्र गिरी,किशोर कुमार,जितेंद्र कुमार,त्रिलोक सिंह शामिल थे