Latest:
उत्तराखंड

कल्पना – She for STEM” कार्यक्रम का रानीखेत महाविद्यालय में प्रेरणाप्रद शुभारंभ

रानीखेत(खबर धमाका)।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत के EDUST Room में विज्ञानशाला इंटरनेशनल एवं महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में “कल्पना – She for STEM” कार्यक्रम का शुभारंभ उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम विशेष रूप से बी.एससी. द्वितीय वर्ष की छात्राओं को विज्ञान, करियर व अंतरराष्ट्रीय मेंटरशिप से जोड़ने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भारत पांडेय, Mentor एवं Coordinator, SHE – UCOST, Government P.G. College, Ranikhet द्वारा प्रेरणादायक उद्बोधन से हुई। उन्होंने छात्राओं को बताया—

“यह कार्यक्रम केवल प्रशिक्षण नहीं, बल्कि ग्रामीण अंचलों की बेटियों को वैश्विक STEM समुदाय से जोड़ने की एक मजबूत कड़ी है। जब गाँव की बेटियाँ विज्ञान के मंच पर पहुँचेंगी, तभी देश का भविष्य सशक्त होगा।”

इसके उपरांत श्री सौरभ जोशी, Coordinator, Vigyanshaala International ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए छात्राओं को बताया—

”‘कल्पना – She for STEM’ तीन महीनों तक चलने वाला एक विशेष कैरियर उन्मुख कार्यक्रम है, जो छात्राओं को ग्लोबल मेंटर्स, स्कॉलरशिप, रिसर्च इंटर्नशिप और उच्च शिक्षा के नए द्वारों से जोड़ता है। आपकी जिज्ञासा ही आपकी सबसे बड़ी शक्ति है।हमारे पास प्रत्येक विषय के लिए विदेशों की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज़ से जुड़े विशेषज्ञ मेंटर्स हैं, जो आपको मार्गदर्शन देंगे। साथ ही हम उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति (scholarships) भी प्रदान करते हैं, ताकि आप वित्तीय बाधाओं के बिना अपने लक्ष्य तक पहुँच सकें।”

कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. सी.एस. पंत, Mentor एवं Co-Coordinator, SHE – UCOST ने अपने उद्बोधन में कहा—

“यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाता है और उन्हें विज्ञान में नेतृत्व के लिए तैयार करता है। यह एक दिशा है, जो उन्हें प्रतिस्पर्धा के लिए सशक्त बनाती है।”

इसके बाद छात्राओं के लिए विशेष संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने विज्ञान, करियर के अवसरों, उच्च शिक्षा व इंटर्नशिप से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे। विशेषज्ञों द्वारा छात्राओं को सरल, व्यावहारिक और प्रेरक उत्तर प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पांडेय ने छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा—

“कल्पना कार्यक्रम हमारे महाविद्यालय की बेटियों को वैश्विक विज्ञान मंच से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। मुझे विश्वास है कि आप सब इससे प्रेरणा लेकर अपने जीवन में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेंगी।”

📌 कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएँ:

• 3 महीने का करियर डेवलपमेंट प्रोग्राम

• हफ्ते में 3 घंटे की ऑनलाइन सेशंस

• ग्लोबल मेंटर्स एवं अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से मार्गदर्शन

• प्रत्येक विषय के लिए विदेशी मेंटर्स की मेंटरशिप

• इंटरनशिप, स्कॉलरशिप व उच्च शिक्षा के लिए एक्सेस

• प्रमाणपत्र एवं करियर सपोर्ट की सुविधा

यह एवॉर्ड विनिंग प्रोग्राम विज्ञानशाला इंटरनेशनल द्वारा संचालित है, जो छात्राओं को विज्ञान, तकनीक, अनुसंधान और नेतृत्व के लिए तैयार करता है।

🔗 पंजीकरण हेतु लिंक: https://uk-cohort.vigyansh