टू व्हीलर ऑटो पार्ट्स संगठन के अध्यक्ष मनजीत के कर्मचारी से सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस में सात लाख की लूट।
नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। रुद्रपुर के व्यापारी, टू व्हीलर ऑटो पार्ट्स संगठन के सम्मानित अध्यक्ष मनजीत सिंह गगनेजा के कर्मचारी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली दुकान का सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान बिलासपुर के पास तीन अज्ञात लुटेरों ने दुकान के कर्मचारियों से लगभग 7 लाख रुपये की लूट की घटना सामने आई, जो अत्यंत चिंताजनक है।
घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर पीड़ित व्यापारी से मुलाकात की एवं पूरी घटना की जानकारी ली। साथ ही रेलवे अधिकारियों व बिलासपुर कोतवाली से वार्ता कर मामले की गंभीरता से जांच करते हुए जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने की मांग की।
ऐसी घटनाएं व्यापारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। प्रशासन से अनुरोध है कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
