03 तमंचों व 65 हजार रूपये से अधिक के गांजे के साथ दो शातिर तस्कर सेरान अन्सारी व मौ0 अबूजर गिरफ्तार।ऑपरेशन प्रहार” के तहत बाजपुर पुलिस की सघन चेकिंग में मिली बड़ी सफलता
रुद्रपुर(खबर धमाका)।“ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत बाजपुर पुलिस को सघन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है।
चेकिंग के दौरान कोतवाली बाजपुर क्षेत्रांतर्गत लेवडा नदी तिराहे के पास से पुलिस टीम ने 02 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर तलाशी ली, जिनके कब्जे से कुल 02.664 किलोग्राम गांजा, 03 अवैध तमंचा (315 बोर) व 02 जिन्दा कारतूस (315 बोर) बरामद हुए।
बरामदगी के आधार पर दोनों अभियुक्तों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में कोतवाली बाजपुर में FIR NO-136/2026, धारा 8/20 NDPS एक्ट व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि ऊधमसिंहनगर में आप्रेशन प्रहार के तहत लगातार बड़ी सफलता मिली है, अभियान आगे भी जारी रहेगा।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. सेरान अन्सारी पुत्र मुरसलीन अहमद निवासी खताड़ी, ब्लाक रोड, नियर गुलशने ए हयात, थाना रामनगर, जिला नैनीताल
2. मौ0 अबूजर पुत्र मौ0 विलाल निवासी खताड़ी, मीट मार्केट, ब्लाक रोड, खताड़ी, थाना रामनगर, जिला नैनीताल
आपराधिक इतिहास:
➡️ अभियुक्त मौ0 अबूजर के विरुद्ध थाना भतरोजखान, जनपद अल्मोड़ा में FIR-17/2025, धारा 8/20 NDPS एक्ट पूर्व से पंजीकृत है।
*बरामदगी का विवरण:*
➡️ 02.664 किलोग्राम गांजा
➡️ 03 अवैध तमंचा (315 बोर)
➡️ 02 जिन्दा कारतूस (315 बोर)
*एसएसपी का संदेश:*
➡️ *जनपद पुलिस द्वारा अवैध नशे एवं असलहों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।*
*पुलिस टीम:*
➡️ व0उ0नि0 विक्रम सिंह धामी
➡️ उ0नि0 धीरेन्द्र सिंह परिहार
➡️ उपनिरीक्षक कैलाश नगरकोटी
➡️ जगदीश कोठियाल
➡️ कांस्टेबल मौ0 इरफान
