मीना ने कि विधायक शिव अरोरा के विकास कार्यों की तारीफ। बोले रुद्रपुर को अग्रिम पंक्ति में लाने किया काम
रुद्रपुर (खबर धमाका)। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की सदस्य और नगर पालिका परिषद रुद्रपुर की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा, ने रुद्रपुर के विज्नरी और बहुत ही जनप्रिय विधायक शिव अरोड़ा की प्रसंशा करते हुए कहा है की उन्होंने अपने साढ़े चार बर्ष के कार्यकाल में रुचि
रुद्रपुर को विकास की दृष्टि से कई महत्वपूर्ण कार्य देकर प्रदेश में रुद्रपुर को अग्रिम पंक्ति में लाने का काम किया है,उन्होंने अपने कार्यकाल में रिंग रोड, मेडिकल कॉलेज, नैनीताल दिल्ली राष्ट्रीय राज मार्ग को आठ लेन में बनाना, काशीपुर बाईपास का चौडीकरण, लेक पेरा डाइस झील से चामुंडा मंदिर शिव नगर तक सी सी रोड का निर्माण, मोदी मैदान में मिनी आउटडोर और इनडोर स्टेडियम, सहित बिंदुखेड़ा रोड का निर्माण, कार्य करके रुद्रपुर को प्रदेश के विकसित शहरों की अग्रिम पंक्ति में लाने का काम किया है l जिसके लिए रुद्रपुर अपने आप को गौर्वांवित् महसूस कर रहा है, श्रीमती शर्मा ने कहा की विधायक शिव अरोड़ा ने जो कहा उससे भी कही अधिक करके दिखाया, वही पूर्व विधायक हमेशा रुद्रपुर को सांप्रदायिक आग में झोंकने का कार्य करते रहे, मुस्लिमों और महिलाओं के प्रति उनकी सोच जग जाहिर है, उनकी जहर उगलती भाषा ने दोनों को ही अपमानित करने का काम किया, जिसे कोई भुला नही पायेगा, वही बर्तमान विद्यायक शिव अरोड़ा ने शुरू से ही विकास को अपना मुख्य एजेंडा बनाया, उन्होंने विकास के साथ साथ सभी वर्गों का सम्मान करना भी अपना कर्तव्य समझा, और उस पर खरा भी उतरे l श्रीमती शर्मा ने कहा की उनके प्रतिद्वंदीयों द्वारा झूठा प्रचार करनें के बाबजूद श्री अरोड़ा की लोकप्रियता लगातार बड़ती जा रही है l

