Latest:
उधमसिंह नगर

बंगाली समाज के साथ डीएम से मिले विधायक।रुद्रपुर में बंग भवन के लिए चयनित भूमि हस्तांतरण की मांग

रुद्रपुर(खबर धमाका)- विधायक शिव अरोरा द्वारा जिलाधिकारी उधम सिंह नगर नितिन सिंह भदौरिया को पत्र प्रेषित कर मा० मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल “बंग भवन” के निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ हो सके इसके लिए भूमि शीघ्र हस्तात्रण कराने का अनुरोध किया गया है।

https://www.facebook.com/share/v/1C5isMLiuu/

उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि चयनित स्थल पर “बंग भवन” के निर्माण हेतु आवश्यक वैधानिक एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर करें ताकि क्षेत्र के बंगाली समाज को एक सुसज्जित एवं समर्पित सांस्कृतिक केंद्र उपलब्ध हो सके।                         विधायक श्री अरोरा ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और “बंग भवन” का निर्माण इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

जिलाधिकारी ने आश्वास्त किया कि प्राथमिकता से बंग भवन हेतु भूमि हस्तांरित कार्य को किया जयेगा।

इस दौरान दर्जा राज्यमंत्री उत्तम दत्ता, उपजिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, मयंक क्ककड़ सहित बंगाली समाज के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

———————————————