Latest:
उधमसिंह नगर

रमपुरा के तीन वार्डो से हो गुजरने वाली महत्वपूर्ण जर्जर सड़क का विधायक शिव अरोरा ने मौके पर खड़े होकर शुरू करवाया निर्माण कार्य।विधायक बोले सीसी सड़क निर्माण से हजारों लोगो को मिलेगा फायदा, जनता ने विधायक का जताया आभार

रुद्रपुर(खबर धमाका)। रमपुरा क्षेत्रवासियो को विधायक शिव अरोरा ने दी बड़ी राहत, आपको बता दे कटोरी मन्दिर चंद्रपाल किराना तक जाने वाली बहुत महत्वपूर्ण रोड जो पिछले 2 वर्ष से अधिक समय से खस्ता हाल थी लोगो का निकला मुश्किल था,जिसको लेकर लम्बे समय से जनता की मांग चली आ रही थी कि रोड निर्माण न होने से जनता त्रास्त थी।

https://www.facebook.com/share/v/191JrYsgJB/

ऊपर दिए लिंक में देखिए पूरी खबर 

वही क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने रमपुरा की जनता के इस दर्द को समझा और उन्होंने बृहस्पतिवार को सुबह रमपुरा पहुंचकर इस जर्जर सड़क का निर्माण अपने सामने खड़े होकर मौके पर शुरू करवाया।

तो वही सड़क निर्माण शुरू होने से रमपुरा के लोगो के चेहरे पर खुशिभरी मुस्कान नजर आयी बड़ी तादात मे स्थानीय पार्षदों व जनता ने सड़क निर्माण शुरू होने पर विधायक शिव अरोरा का फूलमालाओ से स्वागत करते हुऐ आभार जताया।

इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहाँ जनसेवा का संकल्प लेकर समग्र रुद्रपुर विधानसभा का विकास कार्यों को एक संकल्प के साथ तेज गति से आगे बढ़ाने का कार्य उनके द्वारा किया जा रहा है वही बात करे इस रमपुरा के महत्वपूर्ण मार्ग की जो 3 वार्डो से होकर गुजरता है जिस मार्ग को रमपुरा की लाइफ लाइन कहाँ जाता है प्रति दिन हजारों लोग इस मार्ग का उपयोग करते है वही ऐसे मे पीछे 2 साल से अधिक समय से यह रोड बदहाल थी जिसपर निकलना दुर्भर था मगर विधायक बोले उन्होंने कहाँ था रमपुरा मेरा परिवार है और यह रोड का निर्माण प्राथमिकता के आधार कराने का वादा किया था और अपने वादे को पुरा करते हुऐ आज बृहस्पतिवार को सुबह स्वयं मौके पर मौजूद होकर अपने सामने इस जर्जर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करवाया।

विधायक शिव अरोरा बोले जनप्रतिनिधि के रूप मे सकारात्मक सोच के साथ हमने रुद्रपुर मे विकास कार्यों को आगे बढ़ाया है इस रमपुरा के मार्ग निर्माण को लेकर आये दिन स्थानीय जनप्रतिनिधि यहाँ की जनता बोलती थी सड़क निर्माण आरम्भ होना चाहिए और उन्होंने बिना कोई देरी किये इस मार्ग का निर्माण आरम्भ करवाया दिया है जो लगभग 20 लाख की लागत से इस सीसी मार्ग का निर्माण विधायकनिधि द्वारा होगा और सड़क बेहतर गुणवत्ता से बेनेगी जिससे रमपुरा के लोगो को इस बदहाल सड़क से निजाद मिलेगी।

विधायक ने कहाँ उनकी कार्यशैली कार्यों धरातल पर उतराने मे विश्वास रखने वाली है।

उन्होंने बताया रमपुरा मे बरातघर विस्तारिकरण व सौंदर्यकरण कार्य भी मुख्यमंत्री घोषणा मे शामिल हो गया है जिसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है आने वाले समय मे हम बरातघर का कार्य भी आरम्भ करेंगे जिससे हमारे रमपुरा के निर्धन परिवारों के शादी व अन्य समाजिक कार्यक्रम वहाँ किये जा सकेगे।

इस दौरान वार्ड 21 पार्षद गिरीश पाल, वार्ड न 22 पार्षद पति चंद्रसेन चंदा, वार्ड न 23 पार्षद पति राजू कोली, नामित पार्षद राजकुमार कोली, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह कोली, डॉ महेश कोली, सौरभ गुप्ता, राज कोली, त्रिलोक कोली, सुदामा कोली, जीतेन्द्र मौर्य, राजू कोली, अर्पित सिंह, रामवती, प्रभा देवी, सुषमा, मयंक कक्कड़, मनोज मदान, सन्नी पासवान आदि लोग मौजूद रहें।