सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत,पति गंभीर।मंदिर में जल चढ़ाकर बाइक से वापस लौट रहे तीनों लोग।
रुद्रपुर(खबर धमाका)। बहराइच से अपने पति के साथ मायके शक्तिफार्म गुरूग्राम आई महिला व उसकी बेटी की सड़क हादसे में मौत हो गई तथा पिता गंभीर रूप से घायल हो गए
गोकुल चंद्र सरकार अपनी पत्नी सुमित्रा सरकार 42 वर्ष और बेटी गहना सरकार 20 वर्ष के साथ मोटरसाइकिल से मटेरा स्थित जंगली नाथ मंदिर जल चढ़ाने के लिए घर से बीती रात करीब 1.30 बजे गए थे उसके बाद जल चढ़ाकर वापस आ रहे थे कि सुबह करीब 4.30 बजे चीनी मिल के पास अज्ञात ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी कि मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई तथा गोकुल चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मां और बेटी को मृत घोषित कर दिया तथा घायल गोकुल चंद्र का इलाज चल रहा है।मृतका के 2 बेटे और 1 बेटी गहना थी जिसमें अब गहना नहीं रही।
प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
