गदरपुर की मुस्कान चावला ने दिल्ली में कॉर्पोरेट मंत्री के रूप में केंद्रीय मंत्री के समक्ष महिला युवा संसद में अपने विचार रखे गए
नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 के अंतर्गत नारी शक्ति – विकसित भारत की आवाज के तहत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स नई दिल्ली में आयोजित महिला युवा संसद कार्यक्रम में गदरपुर की मुस्कान चावला ने कॉर्पोरेट मंत्री के रूप में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ मनसुख मंडावीया के समक्ष नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन करते हुए अपने विचार रखे । महिला युवा संसद में दिल्ली और उत्तराखंड से कुल चयनित 40 युवा महिलाओं ने मंत्री और सांसदों के रूप में प्रतिभाग किया । केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मंडावीया ने उपस्थित युवा महिला सांसदों और युवा महिला मंत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि संसद और विधानसभा में महिलाओं की बढ़ी हुई भागीदारी से ही विकसित भारत का सपना पूरा होगा । मुस्कान चावला नेहरू युवा केंद्र उधम सिंह नगर विकासखंड गदरपुर की पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक हैं । मुस्कान चावला ने भारत के संसद भवन में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए भाषण भी दिया है। कार्यक्रम के दूसरे दिन माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 में दो चरणों में आयोजित हुई प्रतियोगिता में नेशनल लेवल क्विज और निबंध प्रतियोगिता में चयनित होकर गदरपुर की तनीशा चावला ने दिल्ली में आयोजित बजट संवाद कार्यक्रम में उत्तराखंड और जिला उधम सिंह नगर का प्रतिनिधित्व किया इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडावीया ने वर्चुअल रूप से चयनित युवाओं के साथ संवाद किया । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा निखिल खड़से ने अपने अनुभव साँझा कर चयनित युवाओं को मार्गदर्शित किया ।
