उधमसिंह नगर

काशीपुर में बाबा साहब की शोभा यात्रा में पलटा टैक्टर, किशोर की मौत।कुंडेश्वरी क्षेत्र में झांकी के दौरान आगे निकलने की होड़ में हादसा।तीन लोग घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

रुद्रपुर(खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर के काशीपुर में डा. भीमराव आंबेडकर जयंती पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान कुंडेश्वरी क्षेत्र में ट्रैक्टर पलटने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई और तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह ट्रैक्टर शोभायात्रा की झांकी में शामिल था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा ट्रैक्टर के जल्दी से आगे निकलने के प्रयास में हुआ।

मंगलवार को कुंडेश्वरी किसान इंटर कालेज से शोभायात्रा निकाली जा रही थी। शोभायात्रा हरिनगर की ओर बढ़ रही थी। तभी हरिनगर से कुछ पहले अचानक अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर नहर में गिर गया। श ट्रैक्टर पर सवार युवक भी ‘नहर में गिर गए। हादसे के से अफरा–तफरी मच गई। झांकी में शामिल लोगों व ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए लगे पुलिस के जवानों ने घायलों को नहर से बाहर निकाला। हादसे में ढकिया कला निवासी 17 वर्षीय प्रशांत की मृत्यु हो गई। इसके अतिरिक्तं 17 वर्षीय सौरभ सागर, 20 वर्षीय विशाल व 15 वर्षीय वंश घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसडीएम अभय प्रताप सिंह व तहसीलदार पंकज चंदोला ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। वहीं अस्पताल पहुंचते ही लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हादसे का जिम्मेदार पुलिस की लापरवाही को ठहराया। पुलिस से लोगों की तीखी नोकझोंक भी हुई।