Latest:
उधमसिंह नगर

ट्रांजिट कैंप में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी 2026 की नई कार्यकारिणी गठित। सुमित राय अध्यक्ष, विश्वजीत मंडल बने कोषाध्यक्ष

रुद्रपुर(खबर धमाका)। आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के उद्देश्य से ट्रांजिट कैंप।

श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी, ट्रांजिट कैंप की वर्ष 2026 की कार्यकारिणी का गठन किया गया है। कमेटी में क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों से जुड़े सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

कमेटी के अध्यक्ष श्री सुमित रॉय तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विजय डे होंगे। उपाध्यक्ष श्री मिथुन दास, जबकि महासचिव श्री विजय साना एवं उपसचिव श्री सुमित बर्मन और श्री राज चक्रवर्ती बनाए गए हैं। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी श्री विश्वजीत मंडल को दी गई है।

वहीं, पूजा समिति के प्रचार-प्रसार एवं मीडिया संबंधी कार्यों के लिए मीडिया प्रभारी श्री प्रणय रॉय चौधरी के साथ श्री शुभम दास एवं श्री विकास गाईन को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सांस्कृतिक मंच की जिम्मेदारी श्री प्रदीप शाहा, श्री नंदशेखर गांगुली, श्री आलोक राय, श्री सुबीर दास, श्री मानस बैरागी, श्री पिंटू रॉय, श्री किशोर डे एवं श्री प्रसन्नजीत पत्रा को दी गई है।

इसी प्रकार मेला प्रभारी के रूप में श्री बाबू सरदार, श्री विक्की सरकार, श्री ज्योति दत्ता एवं श्री अभिषेक गुप्ता कार्य करेंगे। भंडारा प्रमुख की जिम्मेदारी श्री तुलसी शाहा को सौंपी गई है।

पूजा पंडाल एवं मंडप से संबंधित व्यवस्थाओं के लिए श्री कार्तिक चक्रवर्ती, श्री गोपाल दास, श्री बिट्टू ढाली, श्री सुकुमार, श्री हेमन्त, श्री मंगल सरदार एवं श्री राज सरकार को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं ऑडिटर के रूप में श्री सचिन मंडल को नियुक्त किया गया है।

कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग और क्षेत्रवासियों की सहभागिता से इस वर्ष दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य, शांतिपूर्ण, सांस्कृतिक एवं सामाजिक सौहार्द के वातावरण में आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा। कमेटी ने सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।