क्रांति दिवस के अवसर पर पूर्व पालिका अध्यकक्ष मीना शर्मा ने देश के शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानिओं, और महान क्रांतिकारियों को किया नमन।
रुद्रपुर(खबर धमाका)। क्रांति दिवस् ९ अगस्त के अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष, और भाजपा नेत्री श्रीमती मीना शर्मा ने देश के शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानिओं, और महान क्रांतिकारियों को नमन कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की है l ईधर् ग्राम छत्तरपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय होराम सिंह सिरोही के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व पालिका अध्यक्ष और भाजपा नेत्री श्रीमती मीना शर्मा ने अपने अन्य साथियों के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की l इस अवसर पर श्रीमती शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज् भी फहराया l बाद में श्रीमती शर्मा ने अपने संबोधन में कहा की आज ही के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो, और करो या मरो का नारा दिया था, बाद में स्वतंत्रता संग्राम सेनानिओं ने अपना बलिदान देकर देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराया, आज हम उनके बलिदान को याद करते हुए उन्हें कोटि कोटि नमन कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते है l इस अवसर पर ग्राम प्रधान दीपक गोस्वामी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय होराम सिंह सिरोही के पुत्र गुलाब सिरोही, सुभाष गिरी, अनिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में अन्य ग्रामीण उपस्थित थे l
