विधायक शिव अरोरा के प्रस्ताव पर रुद्रपुर को मिलीं एक ओर सौगात देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति, इतिहास पर आधारित रुद्रपुर मे बनेगा कुमाऊ का भव्य प्रवेश द्वार।विधायक शिव अरोरा ने मुख्य्मंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार
रुद्रपुर(खबर धमाका)। विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुर सिटी क्लब मे पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुऐ महत्वपूर्ण जानकारी साझा की उन्होंने बताया 20 फ़रवरी 2023 मे विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिये गये प्रस्ताव जिसमे रुद्रपुर जो कुमाऊ का प्रवेश द्वार है इसलिये उत्तराखंड की कला संस्कृति, इतिहास पर आधारित भव्य प्रवेश द्वार बनना चाहिए, जिसको 17 मई 2023 मे मुख्यमंत्री घोषणा मे शामिल कर लिया गया था।
तो वही मुख्यमंत्री घोषणा 677/2023 के अन्तर्गत जिला विकास प्राधिकरण को इसकी डिज़ाइन डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिये गये थे। वही विधायक शिव अरोरा ने जानकारी दी उनके दिये हुऐ प्रस्ताव के आधार पर रुद्रपुर क्षेत्र को भव्य प्रवेश द्वार की सौगात मिलने जा रही है, उन्होंने बताया इसका कार्य पहले लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाना था मगर वर्तमान मे यह कार्य जिला विकास प्राधिकरण जिसके द्वारा इसकी डिज़ाइन डीपीआर तैयार कर लीं गई है और जिसका एक भव्य डिज़ाइन प्राधिकरण द्वारा जारी किया गया है जिसकी तर्ज पर उत्तराखण्ड बॉर्डर सीमा के पास यह कुमाऊ का प्रवेश द्वारा बनाया जायेगा और हमारे नजदीक डिग्री कॉलेज के पास ही बॉर्डर सीमा लगती है।
निश्चित रूप से विधायक शिव अरोरा ने बताया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विकास रूपी सोच के अनुरूप एक के बाद एक संकल्प विधायक शिव अरोरा के पूरे होते जा रहें है जिसमे से एक प्रवेश द्वार भी शामिल था। उन्होंने बताया जैसे ही इसकी डीपीआर को स्वीकृति मिलती है आने वाले 15 से 20 दिन मे इसके निर्माण कार्य का टेंडर जिला विकास प्राधिकरण द्वारा लगाया जायेगा।
विधायक शिव अरोरा ने बताया रुद्रपुर मे उत्तराखंड का प्रवेश द्वार उत्तराखंड की संस्कृति, कला, इतिहास को सजोते हुऐ इसकी भव्यता नजर आयेगी प्राधिकरण की योजना है इस द्वार के आस पास बैठने, गार्डनिंग, व पूछताछ जैसी सुविधा भी रहेगी जिससे कुमाऊ मे आने वाले पर्यटको को राह न भटकना पड़े और देवभूमि उत्तराखंड अतिथि सत्कार के लिये जानी जाती है इस द्वार से हम उत्तराखंड की संस्कृति की झलक नजर आने वाली है उन्होंने बताया 2.50 करोड़ के लगभग इस द्वार का निर्माण होना है। यह मात्र एक द्वार नहीं यह हमारी सांस्कृतिक विरासत, इतिहास, देवभूमि की पहचान को दर्शाने वाला एक आकर्षक भव्य द्वार होगा जो उत्तराखंड आने वाले लोगो के लिये आकर्षण का केंद्र बनेगा।
विधायक शिव अरोरा बोले उन्होंने रुद्रपुर क्षेत्र के लिये विकास के जो विजन संकल्प जनता के सामने रखे थे वह एक के बाद एक सब पूरे होते जा रहें है यह प्रदेश के युवा ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन से सम्भव हो पा रहा है जो उत्तराखंड प्रदेश को लगातार आगे बढ़ाने का कार्य कर रहें है। विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुर को उत्तराखंड का प्रवेश द्वार की सौगात देने पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का आभार जताया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, सिटी क्लब उपाध्यक्ष पंकज बांगा, पूर्व पार्षद सोनू अनेजा, राजेश पप्पल, अविनाश खन्ना, मनोज मदान, सुनील यादव, मयंक कक्कड़ आदि लोग मौजूद रहें।
