Latest:
उधमसिंह नगर

विशेष ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम हुआ पीएम आवास योजना का आवंटन।विधायक व महापौर ने निकाली पर्ची।बागवाला रुद्रपुर में निर्माणाधीन 1872 ई.डब्ल्यू.एस. आवासों के पंजीकृत लाभार्थियों को मिलेगा घर

रुद्रपुर(खबर धमाका)। विकास भवन रुद्रपुर के शहीद ऊधमसिंह सभागार में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत एक विशेष ऑनलाइन लॉटरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह लॉटरी ग्राम बागवाला, तहसील रुद्रपुर में निर्माणाधीन 1872 ई.डब्ल्यू.एस. आवासों के पंजीकृत लाभार्थियों के लिए आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रुद्रपुर शिव अरोरा,  महापौर विकास शर्मा, प्राधिकरण उपाध्यक्ष जय किशन, प्राधिकरण सचिव पंकज कुमार उपाध्याय, प्राधिकरण संयुक्त सचिव अभय प्रताप सिंह, नगर आयुक्त रूद्रपुर श्रीमती शिप्रा जोशी एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को प्रजेंटेशन के माध्यम से परियोजना की प्रगति से अवगत कराया गया और बैंक प्रबंधकों द्वारा ऋण प्राप्ति की प्रक्रिया को सरल बनाने हेतु महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित इस लॉटरी प्रक्रिया में कुल 176 लाभार्थियों को भवन आवंटन पत्र निर्गत किए गए। अतः प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पंजीकरण कराने और इस परियोजना का लाभ उठाने का यह अंतिम मौका है। इच्छुक पात्र व्यक्ति जल्द से जल्द अपना पंजीकरण पूर्ण कर लें। अन्य जानकारी हेतु जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस में आकर अथवा हैल्पलाईन नम्बर 8439052310 व 7078397179 के माध्यम से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।