Latest:
उधमसिंह नगर

संजीव बाजपुर,नदीम जसपुर के विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त 

रचना राठौर(खबर धमाका)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नवनियुक्त जिला प्रभारी सत्यपाल सिंह की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष चंद्रकेश्वर राव ने जसपुर, काशीपुर एवं बाजपुर के विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं प्रभारियों को नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि नसीम अहमद को जसपुर विधानसभा का प्रभारी, सत्यपाल सिंह सागर को विधानसभा अध्यक्ष, किशन कुमार सैनी को उपाध्यक्ष, संजय कुमार प्रजापति को महासचिव, शारिक हुसैन को सचिव एवं मुकेश कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इसी तरह संजीव कुमार उर्फ सुभाष को बाजपुर विधानसभा अध्यक्ष तथा हरज्ञान सिंह को काशीपुर विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर बधाई दी। वहां पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश कुमार गौतम, पूर्व जिला महासचिव साबिर हुसैन, डॉ. बीएस गौतम, पूर्व जिला प्रभारी खूब सिंह, राजेंद्र उर्फ मुन्नू, ओमप्रकाश, अरविंद राणा, सलीम अंसारी आदि थे।