Latest:
उत्तराखंड

किसान आंदोलन में आए किसान की बिगड़ी तबीयत, एसडीएम रुद्रपुर ने निभाया मानवीय फर्ज। किसान को पानी पिलाने कज बाद दिलाया चिकित्सा परामर्श,फिर वाहन तक छोड़ा।

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर कलेक्ट्रेट में पिछले तीन दिन से चल रहा किसानों का आंदोलन आज सम्पन्न हो गया।इधर आंदोलन के दौरान रुद्रपुर एसडीएम की मानवीय पहलू भी खूब चर्चा बनी हुई है। एसडीएम धरने में आए एक बुजुर्ग किसान की तबीयत खराब होने न की उनका सहारा बने, बल्कि उन्होंने बकायदा किसान को पानी पिलाने के बाद उन्हें चिकित्स परामर्श दिलाने के बाद सकुशल घर भेजने का फर्ज भी निभाया।
गौरतलब है कि कलेक्ट्रेट में सैकड़ों की संख्या में किसान मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे, रविवार को उनका तीसरा दिन था, बताया जाता कि रविवार को क्षेत्र के ग्राम कनकपुर के किसान बलराज सिंह भी धरने में शामिल हुए थे, दोपहर के समय गर्मी होने के चलते आचनक उनकी तबीयत बिगड गयी,इस दौरान एसडीएम मनीष विष्ट की उनकी नजर पड़ी तो वह तुरंत किसान के पास जा पहुंचे, एसडीएम ने किसान को तत्काल पानी पिलवाया,वहीं तुरंत चिकित्सकों की टीम से परामर्श भी लिया। चिकित्सकों के परामर्श और पानी पीने के कुछ देर बाद जब किसान ने कुछ सहुलियत महसूस की तो एसडीएम उन्हें उसके वाहन तक छोड़कर आए, जहां से किसान सकुशल अपने घर के लिए रवाना हो गए।
धरने के बीच किसान के साथ एसडीएम रुद्रपुर की मानवीय पहलू खूब चर्चा बनी हुई है।
किसानों की धरने की बात करें तो पहले दिन प्रशासन किसानों की पूरी मददगार के रुप में नजर आया था, धरना स्थल पर बिजली, पानी की व्यवस्था हो या फिर चिकित्सा सुविधा, एसडीएम रुद्रपुर तीनों दिन इन मानवीय पहलू पर पूरी तरह ध्यान बनाए रहे।