Latest:
उधमसिंह नगर

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने अपराधियों को दिया कडा संदेश,कानून व्यवस्था बिगाड़ी तो गोली से मिलेगा जबाब। पिछले कार्यकाल में आप्रेशन लंगड़ा चलाकर अपराधियों की तोड़ दी थी कमर। रेशम-बाड़ी प्रकरण में फरार अभियुक्त फरार अभियुक्त शिवम चंद्रा उर्फ बर्गर मुठभेड़ में गिरफ्तार।

रुद्रपुर(खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर में बेखौफ हो रहे अपराधियों को एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कमान संभालते ही खड़ा संदेश देते हुए साफ कर दिया कि कानून व्यवस्था बिगड़ने वालों को सीधे गोली से जबाब दिया जायेगा। एसएसपी मणिकांत मिश्रा का ऊधमसिंहनगर में अपने पिछले कार्यकाल के दौरान आप्रेशन लंगड़ा ने जहां अपराधियों की कमर तोड़ने का काम किया था,तो पूरे प्रदेश आप्रेशन लंगड़ा की तारीफ भी हुई थी।

आईपीएस मणिकांत मिश्रा ने गुरुवार को ही ऊधमसिंहनगर में बतौर एसएसपी चार्ज लिया है,इसी दिन रुद्रपुर के रेशम बड़ी मे चाकूबाजी की घटना में लीलाधर नाम के 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद एसएसपी ने कडा रुख अख्तियार कर लिया, पुलिस ने घटना में शिव दो आरोपियों को 24 घंटे से पहले गिरफ्तार कर लिया, वहीं एक आरोपी को शिवम चंद्रा उर्फ बर्गर को रिंग रोड से सरदार के झाले की ओर जाने वाले मार्ग पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार* किया गया है।

मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी है। घायल अभियुक्त को तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रुद्रपुर ले जाया जा रहा है। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही।

गौरतलब कि ऊधमसिंहनगर पिछले कुछ दिनों से कानून व्यवस्था पटरी से उतरी नजर आ रही थी, चाकूबाजी की घटनाओं से तो लोग हैरान थे, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने इसी के मध्येनजर तेज तर्रार और अपराधियों से सख्ती से निपटने के लिए जाने जानें वाले आइपीएस मणिकांत मिश्रा को एसएसपी की कमान सौंपी है, मणिकांत मिश्रा पहले भी ऊधमसिंहनगर में तैनात रह चुके, पिछले कार्यकाल के दौरान उन्होंने आप्रेशन लंगड़ा चलाकर अपराधियों में खौफ पैदा करने का काम किया था, जिसके बाद बड़े बड़े अपराधी या तो जिले से बाहर चले गए थे,या फिर घरों में दुबक गए थे।

इस बार भी कानून व्यवस्था पर को पटरी पर लाना उनके लिए चुनौती है।

Advertisement