अखिल भारतीय वैदिक गणित मेले में रुद्रपुर के छात्रों का परचम।विराट और हरिशंकर बने देश में अव्वल
रुद्रपुर(खबर धमाका)। झारखंड के धनबाद में आयोजित अखिल भारतीय वैदिक गणित मेला (2026-27) में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, रुद्रपुर के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस शानदार उपलब्धि से छात्रों ने न केवल अपने विद्यालय और क्षेत्र, बल्कि पूरे प्रांत का गौरव बढ़ाया है।
प्रतियोगिता के ‘गणित प्रयोग’ वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए बाल वर्ग से विराट सक्सेना और तरुण वर्ग से हरिशंकर ने पूरे भारत में प्रथम स्थान हासिल किया। इस अखिल भारतीय प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि इसका मूल्यांकन (जजमेंट) आईआईटी (आईआईटी) के प्राचार्यों द्वारा किया गया, जिसमें दोनों छात्रों ने अपनी मेधा और कौशल से निर्णायकों को प्रभावित कर शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया।
विजेता छात्रों की इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान कैलाश
चंद्र त्रिपाठी जी, प्रबंध समिति एवं समस्त विद्यालय परिवार ने दोनों छात्रों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई
देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


