रुद्रपुर इलेक्ट्रिकल्स एसोसिएशन ट्रस्ट द्वारा विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
रुद्रपुर(खबर धमाका)। रुद्रपुर इलेक्ट्रिकल्स एसोसिएशन ट्रस्ट के तत्वावधान में आरुद्रपुर(खबर धमाका)। रुद्रपुर इलेक्ट्रिकल्स एसोसिएशन ट्रस्ट के तत्वावधान में आज लक्ष्मी नारायण मंदिर (पांच मंदिर), मुख्य बाजार, रुद्रपुर में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस सामाजिक एवं मानवीय पहल का उद्देश्य समाज में रक्त की कमी को दूर करना तथा अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था।ज लक्ष्मी नारायण मंदिर (पांच मंदिर), मुख्य बाजार, रुद्रपुर में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस सामाजिक एवं मानवीय पहल का उद्देश्य समाज में रक्त की कमी को दूर करना तथा अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री मांगेराम गर्ग जी एवं उनके परिवार द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि “रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।” उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर समाज सेवा में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
संस्था के अध्यक्ष श्री प्रभात खुराना ने सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संस्थाओं के सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस शिविर में युवाओं, महिलाओं एवं संस्था के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए ऐसे रक्तदान शिविर समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए।
शिविर में जिला चिकित्सालय की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम की देखरेख में सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। रक्तदान करने वाले सभी दाताओं को रुद्रपुर इलेक्ट्रिकल्स एसोसिएशन ट्रस्ट की ओर से प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
संस्था ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सक दल, सामाजिक संगठनों तथा सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर संस्था के सरपरस्त श्री राजकुमार अरोरा, श्री अशोक चिलाना, श्री देवी दयाल अनेजा, श्री राजीव गंभीर, महामंत्री श्री दिलीप गूगलानी, उपाध्यक्ष श्री इंद्र साहनी, कोषाध्यक्ष श्री सोनू अनेजा, सांस्कृतिक मंत्री श्री हरि अग्रवाल तथा युवा साथी श्री अजय अनेजा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी श्री मयंक माटा ने इस सफल आयोजन को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुँचाने के लिए सभी मीडिया बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
