Latest:
उत्तराखंड

ऊधमसिंहनगर में बढ़ता जा रहा स्पा सेंटरों का जाल। भोली भाली लड़कियों को धकेला जा रहा है देहव्यापार के धंधों में! बहारी प्रदेशों के अपराधी कर रहे संचालन, पुलिस की भूमिका पर सवाल।

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर, काशीपुर, खटीमा समेत विभिन्न शहरों में स्पा सेंटरों का जाल बिछ चुका है।यह पर दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों से अपराधी किस्म के लोग इन स्पा सेंटरों का संचालन कर रहे हैं,वहीं भोली भाली लड़कियों से इन स्पा सेंटरों में देह व्यापार कराया जा रहा। जनपद हर गली मोहल्लों में खुले इन स्पा सेंटरों को लेकर खाकी की रिपोर्ट भी बहुत अच्छी नहीं है।
रुद्रपुर में मंगलवार मिजोरम की पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ गाबा चौक पर स्थिति एक स्पा सेंटर पर छापेमारी की। स्पा सेंटर से 2 नाबालिग समेत 5 युवतियों का किया रेस्क्यू किया गया, जबकि 02 महिलाओ सहित 06 अभियुक्त गिरफ्तार। बताया जा रहा कि मिजोरम में कुछ लोगों ने अपनी बेटियों के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद वहां कि पुलिस उनकु तलाश में यह तक पहुंच गई। एसएसपी अजय गणपति ने खुद अपने बयान में रेस्क्यू की गई लड़कियों में दो युवतियों के नाबालिग होने की बात कही है,सवाल यह उठ रहा कि पुलिस द्वारा चलाया जा सत्यापन अभियान इन स्पा सेंटरों में क्यों नहीं किया गया। रुद्रपुर की बात करें तो मैट्रो पालिस माल समेत हर होटल में,हर गली में हर मोहल्ले में स्पा सेंटर किसकी अनुमति से खुले हैं,इन स्पा सेंटरों पर काम करने वाली युवती,संचालक और कर्मचारी कौन है, पुलिस ने इसके सत्यापन की जरूरत क्यों नहीं समझी। उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है, जहां देवों की पूजा होती है, लेकिन आज यहां देह व्यापार जैसा पाप हो रहा है। लोग हैरान हैं। पुलिस इन स्पा सेंटरों महज दिखावें के लिए कार्यवाही करती है।
बताया जा रहा कि पिछले दिनों मैट्रो पालिस माल में हुई छापेमारी में पुलिस के हाथ कई अहम सबूत मिले थे, जिससे कई स्पा सेंटरों के संचालक जेल जा सकते थे, खबर यह कि छापेमारी के बाद सेटिंग गेटिंग का खेल चला, जिसके चलते देवभूमि को अपवित्र करने वालों पर कृपा हो गई।

जानकारों की मानें देवभूमि देह व्यापार कराने वाले स्पा सेंटरों होने वाली कमाई का हिस्सा सिस्टम से जुड़े लोगों तक भी पहुंचता है,यही बजह कि इनके खिलाफ कार्रवाई महज दिखावेंभर की होती है। ऊधमसिंहनगर सिस्टम की नरमी की बजह से आज हर माल,होटल, दुकान और घरों में स्पा सेंटरों का संचालन विना रोक-टोक के हो रहा है।