पूर्व मेयर सोनी कोली के देवर के घर हुई लाखों की चोरी का खुलासा

रुद्रपुर(खबर धमाका)। रुद्रपुर के प्रीत बिहार क्षेत्र में पूर्व मेयर सोनी कोली के देवर के घर चोरी करने के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक दो नवम्बर को प्रीत बिहार निवासी नरेश कोली पुत्र हरिप्रसाद कोली ने चोरी की सूचना दी थी। तहरीर में कहा था उसके घर पर प्लैम्बर का काम करने आए यामीन ज़ुबैर ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आज यामीन ज़ुबैर को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप मूल रुप से बदायूं का रहने वाला बताया जाता है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही हैं।

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके देखिए आज की अन्य बड़ी खबरें
https://www.facebook.com/share/v/1HXDFZ7b16/
https://www.facebook.com/share/v/1CjPxgS4rk/
https://www.facebook.com/share/v/1AVvFC5VrM/
https://www.facebook.com/share/r/1ActpxG9Zt/
