शोसल मीडिया पर विवाद के बाद लालपुर में तड़तड़ाई थी गोलियां।घायल रुद्रपुर के विक्रांत बागी की उपचार के दौरान मौत, घटना का मुख्य आरोपी भी है घायल।पुलिस 12 घंटे किया खुलासा,दो गिरफ्तार
नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। किच्छा कोतवाली क्षेत्र के लालपुर में बीती रात हुए गोलीकांड में घायल विक्रांत बागी की उपचार के दौरान मौत हो गई।इधर पुलिस ने घटना के 12 घंटे के भीतर कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दावा किया है कि सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद के चलते दोनों पक्षों में फायरिंग हुई थी। पुलिस ने उपचार के दौरान विक्रांत की मौत होने पर की मुकदमे में धारा 103 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
पुलिस के मुताबिक गत रात्रि थाना किच्छा क्षेत्रान्तर्गत महराया लालपुर रोड पर 06-07 व्यक्तियों द्वारा विक्रान्त नामक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल को उपचार हेतु विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया, जहां से उसे सुशीला तिवारी चिकित्सालय रेफर किया गया। उपचार के दौरान विक्रान्त की मृत्यु हो गई।
घटना के संबंध में घायल की माता श्रीमती कंचन पत्नी विकास निवासी हरि मंदिर गली, मेन बाजार रुद्रपुर की तहरीर पर थाना किच्छा में FIR संख्या- 228/2026 धारा 109(1)/191(3) बीएनएस बनाम बंटी ठाकुर सहित 06 अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। घायल की मृत्यु के उपरांत अभियोग में धारा 103 बीएनएस की वृद्धि की गई।
पुलिस कार्यवाही –
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 26.06.2026 को धाधा फार्म क्षेत्र से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जो नेपाल भागने की फिराक में थे।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि मृतक विक्रान्त एवं उनके बीच सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को लेकर लगातार बयानबाजी हो रही थी, जिसके चलते आपसी रंजिश बढ़ गई थी। इसी रंजिश के चलते मौका पाकर अभियुक्तों द्वारा मृतक पर फायरिंग की गई।मुख्य अभियुक्त बंटी ठाकुर वर्तमान में घायल अवस्था में उपचाराधीन है, जिसकी चोटों की जांच की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त –
1. वरुण कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी रामेश्वरपुर, थाना किच्छा जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 21 वर्ष।
2. सुशील पुत्र उत्तम सिंह निवासी शिमला पिस्तौर, थाना रुद्रपुर जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 24 वर्ष।
*➡️ अभियुक्तों से पूछताछ एवं अन्य साक्ष्य संकलन की कार्यवाही प्रचलित है।
पुलिस टीम –
1. प्रभारी निरीक्षक किच्छा रवि कुमार
2. व0उ0नि0 अनुराग सिंह
3. उ0नि0 विजय सिंह
4. उ0नि0 दीपक जोशी
5. अपर उपनिरीक्षक जगदीश महेरा
6. अपर उपनिरीक्षक संतोष
7. कांस्टेबल प्रशांत नेगी
8. कांस्टेबल दीपक बोरा
