उधमसिंह नगर

ऊधमसिंहनगर पुलिस ने लाखों की कीमत के 102 मोबाइल फोन बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द

रुद्रपुर(खबर धमाका)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर ऊधम सिंह नगर,श अजय गणपति के कुशल निर्देशन में एसओजी (SOG) रुद्रपुर द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु एक विशेष और सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस मुहिम के अंतर्गत, पुलिस टीम तकनीकी विश्लेषण और सर्विलांस की मदद से लगातार प्रयासरत है।
जैसे ही किसी नागरिक के मोबाइल खोने की गुमशुदगी रिपोर्ट या शिकायत पुलिस को प्राप्त होती है, तत्काल उस पर संज्ञान लेकर गुमशुदगी दर्ज की जाती है और फोन को सर्विलांस पर लगा दिया जाता है।

एसओजी रुद्रपुर की अथक मेहनत और सटीक तकनीक के समन्वय से लाखों रुपये मूल्य के कुल 102 एंड्रॉइड और आईफोन मोबाइल फोनों को देश के विभिन्न कोनों और स्थानीय क्षेत्रों से ट्रैक कर सफलतापूर्वक बरामद किया गया।

पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी महोदय द्वारा इन सभी बरामद मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया गया। अपने-अपने खोए हुए मोबाइल फोन दोबारा सुरक्षित हाथों में पाकर कई मोबाइल स्वामियों की आँखें खुशी से नम हो गईं।

मोबाइल पाकर मोबाइल स्वामी कहने लगे हमें उम्मीद नहीं थी कि हमारा खोया हुआ फोन कभी वापस मिलेगा। ऊधम सिंह नगर पुलिस ने जो तत्परता दिखाई है, वह वास्तव में काबिले तारीफ है।