Latest:
उधमसिंह नगर

रुद्रपुर इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन ट्रस्ट की मांग पर विधायक निधि से लगे शीतल पेयजल पियाऊ का विधायक शिव अरोरा ने किया लोकार्पण।

रुद्रपुर(खबर धमाका)। रुद्रपुर इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन ट्रस्ट की मांग पर विधायक शिव अरोरा ने जनसेवा एवं सामाजिक सरोकार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत विधायक निधि से विधवानी मार्केट में स्थापित शीतल पेयजल पियाऊ (वॉटर कूलर) का विधायक श्री शिव अरोड़ा द्वारा विधिवत लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर माननीय विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में राहगीरों, श्रमिकों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराना मानव सेवा का श्रेष्ठ कार्य है। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा क्षेत्रवासियों की सुविधा एवं कल्याण के लिए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान रुद्रपुर इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रभात खुराना जी, महामंत्री दिलीप गुगलानी जी, उपाध्यक्ष इंदर सहानी जी, कोषाध्यक्ष सोनू अनेजा जी, सांस्कृतिक मंत्री हरि अग्रवाल जी, मीडिया प्रभारी मयंक माटा जी तथा ट्रस्ट के सरपरस्त राजीव गंभीर जी ने विधायक श्री शिव अरोड़ा जी का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर देवभूमि व्यापार मंडल जिलाअध्यक्ष गुरमीत सिंह जी , व्यापार मंडल महामंत्री मनोज छाबड़ा जी , कोषाध्यक्ष संदीप राव जी , युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश कामरा जी , समाजसेवी विपिन गुलाटी जी सहित मनोज मदान जी , मनीष गोस्वामी जी, अभिषेक कुमार जी, रितांश भाटिया जी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे।

ट्रस्ट की ओर से विधायक शिव अरोड़ा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि उनके सहयोग से स्थापित यह शीतल पेयजल पियाऊ प्रतिदिन हजारों राहगीरों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराएगी तथा गर्मी के दिनों में जनसुविधा का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी। उपस्थित सभी लोगों ने इस जनहितकारी पहल की प्रशंसा करते हुए इसे समाज सेवा की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम बताया।