Latest:
उधमसिंह नगर

रुद्रपुर के व्यापारी विकास के साथ,गुरुमीत।देवभूमि व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष ने की बैठक, प्रांतीय उघोग व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष व महामंत्री भी रहे मौजूद 

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)।रुद्रपुर सिटी क्लब में आयोजित व्यापार मंडल बैठक में देवभूमि व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारी और प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के दो पदाधिकारी ने भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा को समर्थन देते भारी बहुमत से विजय बनाने का आह्वान किया है।इधर बैठक में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा का भी जोरदार स्वागत किया गया।

https://www.facebook.com/share/v/18oCZn1TL2/

https://www.facebook.com/share/v/15qa5y7GXZ/

https://www.facebook.com/share/v/14fGP4AqAx/

https://www.facebook.com/share/v/1E3b8WzvJo/

ऊपर दिए लिंक में देखिए भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा के चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरें 

 

बैठक के दौरान देवभूमि व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष गुरुमीत सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा पेशे से व्यापारी हैं। लंबे समय बाद किसी पार्टी मेयर पद पर किसी व्यापारी को टिकट दिया है। विकास ने व्यापारियों से समर्थन भी मांगा है, ऐसे में पूरे शहर के व्यापारी विकास शर्मा के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि विकास शर्मा पहले भी व्यापारियों की लड़ाई लड़ते रहे हैं। ऐसे में मेयर बने तो व्यापारियों की समस्याओं को और मजबूती से हल करेंगे। उन्होंने पूरे शहर के व्यापारियों से विकास के साथ खड़े होने का आह्वान किया। भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा ने कहा कि वह व्यापारी हैं और हमेशा व्यापारियों की लड़ाई लड़ी है, आगे भी वह हमेशा व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे

इस दौरान देवभूमि व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह जी राजकुमार खनिजों भारत भूषण गर्ग घनश्याम श्यामपुरिया हरजीत राठी देवभूमि व्यापार मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा बॉबी टुटेजा संजीव झाम किशन नारंग संजय ठुकराल जगदीश बाठला हरीश मनोचा एवं प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री मनोज छाबड़ा प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष संदीप राव जी उपस्थित रहे