Latest:
उधमसिंह नगर

लखपति दीदी योजना से महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर,रश्मि। किच्छा में लखपति दीदी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में 20 लखपति दीदी सम्मानित

रुद्रपुर/किच्छा(खबर धमाका)। लखपति दीदी योजना का उद्देश्य केवल महिलाओं की आय बढ़ाना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और समाज में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए सक्षम बनाना भी है। आज देशभर में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करोड़ों महिलाएँ अपने परिश्रम और कौशल के बल पर परिवार और समाज की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं।

उक्त बात प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा रश्मि रस्तोगी ने पूर्व विधायक आवास पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित “लखपति दीदी सम्मेलन” को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा रश्मि रस्तोगी, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीता सक्सेना ने किच्छा नगर क्षेत्र की 20 लखपति दीदी बनी महिलाओं को सम्मानित किया गया।

जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने लखपति दीदी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह के उत्कृष्ट और भव्य आयोजन के लिए भाजपा महिला मोर्चा की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएँ संचालित की गई हैं। उज्ज्वला योजना, जन-धन योजना, मुद्रा योजना, स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन, “नमो ड्रोन दीदी योजना” और विशेष रूप से “लखपति दीदी सम्मेलन” अभियान के द्वारा लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति सदैव परिश्रमी, संघर्षशील और सहासी रही है। महिलाएँ खेती, पशुपालन, उद्यम और परिवार की जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। अब समय आ गया है कि हम उन्हें आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण, विपणन और वित्तीय सहायता से जोड़कर और अधिक सशक्त बनाएँ। उन्होंने कहा कि सरकार कि प्रयास है कि प्रदेश कि अधिक से अधिक बहनें स्वयं सहायता समूहों से जुड़ें, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दें, स्वरोजगार अपनाएँ और “वोकल फॉर लोकल” के माध्यम से अपने उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुँचाएँ।

जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा विनीता सक्सेना ने कहा कि भाजपा सरकार का संकल्प है कि महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएँ। जब हमारी मातृशक्ति सशक्त होगी, तभी उत्तराखंड और भारत सशक्त बनेगा।

इस मौके पर शशि शुक्ला, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला प्रभारी विजय लक्ष्मी चौहान, जिला सह प्रभारी पूनम जोशी, संध्या झा, शैल शुक्ला, जानकी तिवारी, जिला महामंत्री प्रीति धीर, प्रेमलता चौहान, मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता मान, ग्रामीण मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष रेनू यादव, ओमवती चौहान, करुणा तिवारी, प्रतिभा रघुवंशी, शैली फुटेला, नीतू सिंह, सुशीला मौर्य, धर्मयंत्री मिश्रा, नीतू सिंह, माधुरी देवी, अंजली सोनी, सुनीता गंगवार, कुसुम गंगवार, जश्मीरी देवी, सीमा गुप्ता, प्रीति तिवारी, प्रेम राठौर, ज्योति सिंह, विमला गंगवार, प्रतिभा रघुवंशी, पूनम सिंह, निर्मल सिंह, मीणा दिवाकर, सुदेश राणा, सोनमती, दमयंती मिश्रा, गीता देवी, मंजू कुशवाहा, पुष्पा धामी, बसंती बसेड़ा, दीपिका पाल, कलावती तिवारी, मीणा विश्वास, तस्लीम जहां, फातिमा, धीमा यादव, उषा भट्ट, रानी, जयंती, हेमा, कुसुम यादव, चंद्र, दीपा, तुलसी, समकुरी, अनीता, मधु, दीपा, गुड्डी देवी, गीत, उमा ,जानकी ,मीना मेहरा, दीपा घरकोटी, मीणा विश्वास, महिला मोर्चा महामंत्री करुणा तिवारी, सीमा सजवाण, मोहिना रावत आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री मधु गुप्ता ने किया।