सितारगंज में 315 बोर तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
रुद्रपुर/सितारगंज(खबर धमाका)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर अजय गणपति का अपराधियों पर शिकंजा, चौकी सिडकुल सितारगंज पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई अवैध तमंचा 315 बोर व जिंदा कारतूस के साथ 19 वर्षीय अभियुक्त गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के कड़े निर्देशों पर अवैध असलहों के विरुद्ध सितारगंज पुलिस का बड़ा प्रहार जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अवैध असलहों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी सिडकुल कोतवाली सितारगंज पुलिस ने प्रभावी कार्यवाई करते हुए अवैध तमंचे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।**दिनांक 13.11.2026 को चौकी प्रभारी सिडकुल उ0नि0 प्रदीप कुमार मय हमराही पुलिसकर्मी क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि तुर्कातिसौर रोड स्थित ईंट भट्टे के पास एक युवक अवैध तमंचा लेकर घूम रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर एवं 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। बरामद तमंचा चालू हालत में पाया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान योगेश पुत्र राजेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम केवलगंज, थाना गदरपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली सितारगंज में धारा 3/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई है।*
*बरामदगी*
– 01 अवैध तमंचा 315 बोर।
– 01 जिंदा कारतूस 315 बोर।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1. उ0नि0 प्रदीप कुमार, चौकी प्रभारी सिडकुल।
2. कानि0 890 सुनील चौहान।


