Latest:
उधमसिंह नगर

उधम सिंह नगर डीसीबी रुद्रपर में धूमधाम से मनाया गया 74 वाँ गणतंत्र दिवस

नरेन्द्र राठौर 
ऊधमसिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को- ऑपरेटिव बैंक रुद्रपर में 74वाँ गणतंत्र दिवस पूर्ण श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर मुख्य कार्यकम बैंक के प्रधान कार्यालय रुद्रपुर में आयोजित किया गया जहाँ बैंक के अध्यक्ष श्री योगेन्द्र सिंह रावत ने ध्वजारोहण किया एवं बैंक प्रांगण में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की उद्देश्यिका की शपथ दिलायी एवं देशभक्ति के नारों का उदघोष किया।

उधम सिंह नगर डीसीबी रुद्रपर में धूमधाम से मनाया गया 74 वाँ गणतंत्र दिवस

तदनन्तर बैंक सभागार में आयोजित कार्यकम में श्री रावत ने अपने सम्बोधन में संविधान निर्माताओं के साथ साथ देश के महान सपूतों का भावपूर्ण स्मरण किया। इस अवसर पर बैंक के सचिव महाप्रबंधक श्री चरण सिंह, महाप्रबंधक श्री रामअवध, बैंक कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष हरी सिंह यादव, संजय कुमार शर्मा, रेशम सिंह, महेश कुमार, प्रमोद कुमार मौर्य, सूरज सिंह मेहता, अजय कुमार सिंह, विपिन शर्मा, रचना सिंह, सपना बिष्ट, शिव कुमार शाक्य, गोविंद सिंह फर्त्याल, हिमांशु पाण्डे, विजय कुमार वर्मा, भगवान शरण त्रिपाठी, उमेश कुमार, नरेश चन्द, विकास जलाल, मदन मोहन भट्ट, शुभम पाल, लालू वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।