Latest:
उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में ऐतिहासिक कार्रवाई,सैकड़ों दुकानों को हटाने की कार्यवाही शुरू। दस जेसीबी हटा रही अतिक्रमण, कुमाऊं भर का पुलिस प्रशासन मुस्तैद। पूर्व विधायक, समाजसेवी संजय समेत कई हिरासत में

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर। रुद्रपुर में शनिवार को प्रशासन ने नैनीताल हाईवे को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराने की कार्यवाही शुरू कर दी। मौके पर दस जेसीबी को अतिक्रमण हटा रही। इधर विरोध करने वाले से निपटने के लिए भारी फोर्स तैनात किया है। पिछले चार दिन से विरोध कर अधिकांश लोग प्रशासन की सख्ती के बाद संलेंडर हो गए हैं। पुलिस ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, संजय ठुकराल समेत कई लोगों को नजरंबंद दिया है।

 

कार्रवाई के तहत 100 के करीब दुकानें हटाई जायेगी। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया की यह प्रदेश की सबसे बड़ी कार्यवाही है, इससे पहले देहरादून में इतने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाया गया था,