Latest:
उधमसिंह नगर

खालिस्तानी आंतकवादी अमृतपाल व उसके साथियों की तलाश। ऊधमसिंहनगर में पुलिस ने चलाया चैंकिंग अभियान।जगह जगह लगे पोस्टर,रखी जा रही निगरानी

नरेन्द्र राठौर 
रुद्रपुर। अपने साथियों के साथ फरार पंजाब के खालिस्तानी आंतकवादी अमृतपाल की तलाश ऊधमसिंहनगर में तेज हो गयी है। जिले में अमृत पाल व उसके साथियों के पोस्टर लगा दिए गए हैं,तो पुलिस नेपाल,यूपी बार्डर पर वाहनों की लगातार चैकिंग भी कर रही है,ताकी आरोपी फरार न हो सके।

 

खालिस्तानी आंतकवादी अमृतपाल व उसके साथियों की तलाश। ऊधमसिंहनगर में पुलिस ने चलाया चैंकिंग अभियान।जगह जगह लगे पोस्टर,रखी जा रही निगरानी
बुधवार को भी एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर वाहनों की चैकिंग की गयी। खालिस्तानी आंतकवादी अमृतपाल पिछले कई दिनों से अपने साथियों के साथ पंजाब से फरार है। उसके ऊधमसिंहनगर नगर के रास्ते नेपाल भागने की भी चर्चा चली थी,तब से जिले में अलर्ट जारी किया गया था,जिले के काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर रुद्रपुर और नानकमत्ता में विशेष निगरानी हो रही। पुलिस जिले में आने वाले हर वाहन पर नजर रख रही है,तो कुछ धार्मिक स्थलों पर नजर रखी जा रही। मालिकी अभी तक अमृत पाल ले उसके साथियों का पता नहीं चल पाया है