Latest:
उधमसिंह नगर

गजब, डीडीए के काम का नगर निगम ने निकाला टेंडर। कागजी काम दिखाकर बड़े घोटाले की चल रही चर्चा। पिछले सप्ताह निकले 45 कामों के टेंडर की सूची में 44 वें नम्बर पर दिखाया गया काम।5.66 लाख का बना है इंस्टीमेंट। कांग्रेसी नेता शर्मा ने मेयर व नगर आयुक्त की भूमिका पर उठाए सवाल, बोले होनी चाहिए जांच

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर। नगर निगम में विकास के नाम पैसा ठिकाने लगाने का बड़ा सच समाने आया। निगम के जो विवादित टेंडर अभी पिटारे में बंद उनमें शहर के इंद्रा चौक के सौंदर्यीकरण के लिए भी 5.66 लाख की धनराशि का टेंडर शामिल हैं। इधर इस काम को जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने शुरू करा दिया है,यानी के डीडीए के काम पर निगम अपनी मुहर लगाकर 5.66लाख रुपया अपने की तैयारी में ऐसा माना जा रहा है।

नगर निगम के हाल ही निकले टेंडर की सूची, जिसमें 44 वें नम्बर पर इन्द्र चौक के सौंदर्यीकरण के लिए 5.66 लाख रुपया का इंस्टीमेंट

 

इंद्रा चौक में सौंदर्यीकरण का काम कराते डीडीए के अफसर 

रुद्रपुर महानगर में नगर निगम की विकास के नाम पर पैसा हड़प करने का खेल यूं तो काफी समय से चल रहा है। लेकिन पिछले सप्ताह निकले टेंडरों को लेकर कांग्रेसियों द्वारा उठाए गए सवाल के बाद से समाने आने लगा है। टेंडर सूची में 44 वें नम्बर में इंद्रा चौक के सौंदर्यीकरण और उसे सैल्फी पांइड के रुप में विकसित करने के लिए 5.66 लाख रुपया का बजट खर्च होने की बात कही गरी, वैसे चौराहे हाईवे के बीच में होने के चलते यह काम नेशनल हाईवे विभाग को करना था, लेकिन करोड़ों रुपया की देनदारी में दबा निगम की सूची में यह काम शामिल होने की बात समाने आने सवाल उठने लगे। इसका मंगलवार को इस समाने आ गया, एसएसपी मंजूनाथ और डीडीए के अधिकारियों ने इंद्रा चौक के सौंदर्यीकरण का काम शुरू दिया। आपके चैनल खबर नामका की तरफ से जब डीडीए के अधिकारियों से बात की गरी,तो वह हैरान हो गए। डीडीए के सचिव एन एच नपलियाल ने कहा की इंद्रा चौक से लेकर नैनीताल हाईवे पर मटकोटा तक सौंदर्यीकरण का काम उनके विभाग से होगा,जिसका टेंडर काफी समय पहले निकाल जा चुका है, सवाल यह है की जब यह काम डीडीए विभाग अपने मद से कर रहा तो नगर निगम ने इसका टेंडर क्यों निकाला है, क्या डीडीए के काम को अपना दिखाकर नगर निगम के भष्टाचारी पैसा हड़प करने कि पथकथा तैयार कर रहे थे,
निगम में हो रहा बड़ा भष्टाचार, शर्मा
कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा की भाजपा का मेयर और निगम के अधिकारी मिलकर पैसें कै ठिकाने लगाने का काम कर रहे,कागजों पर काम हो रहा, भाजपा का मेयर होने के चलते उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही रही है,निश्पक्ष जांच हो तो मेयर के साथ निगम के कई बड़े अफसरों का फंसना तय है। उन्होंने की कुछ चाहते ठेकेदारों से मिलकर पूरा खेल खेला जा रहा है, उन्होंने नगर आयुक्त की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं।