Latest:
उधमसिंह नगर

अब भमरौला की विवादित जमीन पर भोले-भाले लोगों को ठग रहा सतपाल। किस्तों पर बेच रहा प्लाट, शीघ्र होगा बड़ा खुलासा। भूरा रानी की दो महिलाए दर्ज करा चुकी है मुकदमा।

रुद्रपुर(खबर धमाका)। राजस्थान से आकर रुद्रपुर में अवैध प्लाटिंग कर लोगों से ठगी का खेल कर रहा सतपाल यादव अब भमरौल क्षेत्र में विवादित जमीन पर अवैध प्लाटिंग कर लोगों को ठग रहा है। इस पूरे मामले में शीघ्र ही बड़ा खुलासा किया जायेगा।

गौरतलब की सतपाल लालपुर, गंगापुर, जनपद रोड, भूरा रानी समेत शहर से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में अवैध कालौनी विकसित कर चुका है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग सतपाल के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत प्रशासन और पुलिस से करते हैं, कोतवाली में पिछले सप्ताह ही भूरा रानी की दो महिलाओं ने सतपाल और उसके सहपाठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है,

बताया जाता कि किस्तों पर प्लाट बेच रहा सतपाल एक-एक प्लाट तीन जगह तक बेच देता,जिसके चलते सैकड़ों लोगों का पैसा हड़प कर चुका है।

इधर सतपाल का नया खेला भमरौला क्षेत्र में समाने आया है, बताया यहां पर ग्रीन वैल्ड की विवादित जमीन पर सतपाल के द्वारा मल्सी के एक व्यक्ति के साथ मिलकर कालौनी काटी जा रही है,जिसका मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया है,

शीघ्र ही इसका खुलासा पूरे दस्तावेजों के साथ किया जायेगा।इधर पूर्व सतपाल की धोखाधड़ी के शिकार हुए दो दर्जन लोगों का मामले का भी खुलासा किया जायेगा।