*गांधी जयंती पर स्वच्छता पर उत्कृष्ट चित्रकला प्रतियोगिता बनाने वाले चार बच्चों को नगर निगम ने किया सम्मानित।*
रुद्रपुर(खबर धमाका)। निदेशक शहरी विकास निदेशालय देहरादून व जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में “स्वच्छता ही सेवा 2026” विशेष सफाई/जनजागरूकता अभियान 17.09.2026 से 17.10.2026 के अंतर्गत दिनांक “02.10.2026 को नगर निगम रुद्रपुर कार्यालय परिसर में महापौर, नगर निगम रुद्रपुर की अध्यक्षता में नगर आयुक्त, श्रीमती शिप्रा जोशी पाण्डेय, पार्षद वार्ड 34, श्री इंद्रजीत सिंह, पार्षद वार्ड 28, चिराग कालरा, पार्षद वार्ड 13, श्री अशफाक, सहायक नगर आयुक्त रणदीप, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, पियूष रंजन, नगर निगम रुद्रपुर के समस्त सफाई निरीक्षक, नगर निगम रुद्रपुर के कार्यालय कर्मचारियों, पर्यावरण पर्यवेक्षक व पर्यावरण मित्रों की उपस्थिति में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री, स्व०श्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर माल्यापर्ण किया गया। नगर निगम रुद्रपुर द्वारा संचालित स्वच्छता सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत नगर निगम रुद्रपुर क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख विद्यालयों आस्था जूनियर हाईस्कूल स्कूल व एम बी आर एकेडमी के 3-3 विद्यार्थियों को उनके द्वारा स्वच्छता सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत उत्कृष्ट चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने हेतु व नगर निगम रुद्रपुर कार्यालय के 04 पर्यावरण पर्यवेक्षक एवं 08 पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया गया साथ ही महापौर महोदय व नगर आयुक्त महोदया द्वारा उपस्थित समस्त कर्मचारियों को गांधी जयंती व स्व० श्री लाल बहादुर शास्त्री जी जयंती के शुभ अवसर पर संबोधित किया गया। माननीय द्वारा वर्ष 2014 से प्रारंभ स्वच्छ भारत मिशन के महत्व को विस्तार पूर्वक संबोधित किया गया।

