चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ तीन मोबाइल झपट्टामार गिरफ्तार। लूटे गए आठ मोबाइल व एक तमंचा बरामद
नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर के काशीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ तीन मोबाइल झपट्टामारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अलग अलग क्षेत्रों में लोगों से झपट्टा मारकर लूटे गए आठ मोबाइल तथा एक तमंचा मय कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है।
क्षेत्र में मोबाइल झपट्टामारी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। सोमवार को पुलिस अधीक्षक अभय सिंह व सीओ वंदना वर्मा ने एसपी कार्यालय में खुलासा करते हुए बताया कि कटोराताल पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई नवीन बुधानी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास तथा शहर के करीब 45 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। इस दौरान पुलिस ने नागनाथ मंदिर से आगे मोड़ के पास से अजीम पुत्र नासिर हुसैन निवासी मौहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी, मौ. अमन उर्फ गैंडी पुत्र सईद अहमद निवासी पंजाबी सराय तथा अमन उर्फ ढक्कन पुत्र हाजी अब्दुल रसीद निवासी मझरा लक्ष्मीपुर पट्टी को चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अलग अलग क्षेत्रों में लोगों से झपट्टा मारकर लूटे गए आठ मोबाइल तथा एक तमंचा मय कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है। एसपी अभय सिंह ने बताया कि आरोपी फोन झपट्टामारी में पूर्व में कई महीने जेल में रहे। जेल से बाहर आकर तीनों आरोपी अपने खर्चों को पूरा करने के लिए फिर से मोबाइल झपट्टामारी करने लगे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लूटपाट के इस काम में जोखिम है। वह अपने बचाव एवं डराने के लिए अपने पास तमंचा रखते थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज केस में धारा 411 व 34 आईपीसी की बढ़ोत्तरी कर कोर्ट में पेश किया है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप मिश्रा, कटोराताल चौकी इंचार्ज एसआई नवीन बुधनी, एसआई धीरेंद्र परिहार, संतोष देवरानी, कांस्टेबल प्रेम कनवाल, ईश्वर सिंह, सुरेंद्र सिंह, गिरीश मठपाल, महिला कांस्टेबल ऋचा तिवारी शामिल रहे।
