दहशतगर्द सोनू खत्म समेत तीन पर मुकदमा। रम्पुरा में मामूली बात पर पथराव व फायरिंग कर फैलाई थी दहशत। आरोपी पर पहले भी लगते रहे हैं दहशत फैलाने के आरोप
नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (एसएनबी)। शहर के रम्पुरा मोहल्ले में दिनदहाडे पथराव व फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले सोनू कोली उर्फ खत्म समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की पुरानी हिस्ट्री खगाल रही है।

सीओं सिटी अनुशा वडोला के मुताविक गत मंलवार को रम्पुरा निवासी दीना पुक्ष स्व. पाती राम ने तहरीर सौपकर बताया की की उसके घर की छत पर वच्चें खेल रहे थे। इसी दौरान एक गिट्टी वह्य से गुतर रही कार वार गिर गयी। इसी मामले को लेकर सोनू कोली उर्फ खत्म पुत्र स्व. प्रेम शंकर ने गाली-भलौज शुरू कर दी। आरोप है की सोनू ने अपने साथी गोल सरदार , शेखर कोली व अन्य वदमाशों को बुला लिया। आरोपियों ने उसके पुत्र व अन्य परिजनों को जान से मारने की नियत से पथराव के साथ फायरिंग भी की, जिससे दहशत फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस को कारतूस भी बरामद हुआ है। मामले में पुलिस ने 307,504, 506 आईपीएस के तहत मुकदमा दर्ज किया। बताया जा रह्य की आरोपी सोनू पहले भी दो वार स्मैक की तस्करी में जेल जा चुका है। उसके मारपीट, फायरिंग व जान से मारदेने की की धमकी देने के कई केस दर्ज है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

