शत प्रतिशत मतदान का सभी प्लेटफार्मों पर चले जागरूक अभियान,डीएम।जिलाधिकारी ने सभी लोगों से की लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान की अपील नव युवक voters.eci.gov.in के माध्यम से कर सकते पंजीकरण
नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर(खबर धमाका)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत चल रही गतिविधियों की समीक्षा की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि मतदाता जागरूकता बढ़ाने तथा निर्वाचन में मतदान बढ़ाने हेतु वृहद्ध स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाया जाये। जन-जागरूकता हेतु सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेट फार्म्स का भी सहारा लिया जाये और प्रतिदिन संचालित गतिविधियों को सोशल मीडिया पर साझा किया जाये।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने वीडियो जारी करते हुए जनपद के सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आगामी सामान्य लोक सभा निर्वाचन 2024 में लोकतंत्र की मजबूती हेतु मतदान अवश्य करें, साथ ही अपने परिवार जनों मित्रों व परिचितों को भी मतदान हेतु प्रेरित करें। इसके साथ ही सभी नव युवकों से भी विशेष अपील करते हुए कहा कि यदि एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण हो चुकी है और उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है तो ऐसे नव युवक वोटर एप या voters.eci.gov.in के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। अन्य किसी भी जानकारी हेतु टाॅलफ्री नम्बर 1950 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

