22.50 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर नशा तस्कर गिरफ्तार।एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
रुद्रपुर(खबर धमाका)। जनपद में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत उधम सिंह नगर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी श्री अजय गणपति के आदेशानुसार, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और कोतवाली रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से 22 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा, एक मोटरसाइकिल और एक आईफोन बरामद किया गया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹6 लाख आंकी जा रही है।
गिरफ्तारी व बरामदगी का विवरण
एसपी (सिटी) रुद्रपुर उत्तम सिंह नेगी के निर्देश और क्षेत्राधिकारी (ऑपरेशन) वैभव सैनी के पर्यवेक्षण में, ANTF प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी व रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश सिंह दानू के नेतृत्व में पुलिस टीम 17 जुलाई 2026 की रात को चेकिंग पर थी।
किरतपुर जाने वाले रास्ते पर सर्विस लेन के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक मोटरसाइकिल सवार को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त सुशील कुमार ने पूछताछ में बताया कि बरामद गांजा उसने अपने जीजा राकेश साहनी से लिया था और इसे रामपुर टोल प्लाजा से पहले किसी को डिलीवर करना था। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े राकेश साहनी और अन्य कड़ियों की तलाश में जुट गई है।
अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली रुद्रपुर में FIR No. 368/26, धारा 8/20/60 NDPS Act के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। साथ ही पुलिस द्वारा उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
