Latest:
उधमसिंह नगर

नानकमत्ता पुलिस ने 28.74 ग्राम स्मैक/हेरोइन के साथ नशा तस्कर किया गिरफ्तार।8 लाख 70हजार रु आंकी गई है बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत।

रुद्रपुर(खबर धमाका)।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद में अवैध नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान / औपरेशन प्रहार के तहत क्षेत्राधिकारी खटीमा  के पर्यंवेक्ष्यण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानकमत्ता के नेतृत्व में कोतवाली नानकमत्ता पुलिस टीम द्वारा नशा बेचने वालों / तस्करी करने वालों के विरुद्ध दौराने चैकिंग में कार्यवाही करते हुए दिनांक 17/07/2026 को एक अभियुक्त सोनू सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी ज्ञानपूर गोढी कोतवाली नानकमत्ता जिला उधमसिहनगर उम्र 21 वर्ष को मोटर साईकिल UK06BG-9267 हीरो स्पेलेंडर में उसके कब्जे से कुल शुद्ध वजन 28.74 ग्राम स्मैक / हेरोइन, परिवहन करने पर गिरफ्तार किया गया है जिसके विरुद्ध कोतवाली नानकमत्ता में Fir no. 154/26 धारा 8/21/60 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया है अभियुक्त को मा0 न्या0 पेश किया जा रहा है कोतवाली क्षेत्र में स्मैक तस्करी करने वाले / नशा बेचने वालों के विरुद्ध नानकमत्ता पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी है

पुलिस टीम

1- SHO संजय पाठक

2-उ0नि0 मनोज जोशी

3-उ0नि0 नवल किशोर

4-कानि0 204 श्याम सिंह थापा

5-कानि0 1114 नवीन जोशी