Latest:
उत्तराखंड

उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की समस्त पदाधिकारीयो, आंगनवाड़ी बहनों को नमस्कार

रुद्रपुर(खबर धमाका)। 20 जुलाई 2026 को, आंगनबाड़ी संगठन के प्रदेश स्तरीय बैठक जैन धर्मशाला में सुबह 11:00 बजे,प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुशीला खत्री की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी । बैठक में अन्य संगठनों के पदाधिकारी को भी शामिल होने का अनुरोध किया गया है। बहनों मध्यप्रदेश राज्य में 1 जुलाई 2026 से 16000 रुपए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय , 8000 सहायिका बहनों का मानदेय एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रिटायरमेंट पर 1,25000 रुपए, सहायिका बहनों को 1 लाख रुपए,आयुष्मान 5 लाख का बीमा सुविधा दिए जाने का आदेश जारी किया गया है।

बहनों यह सब मध्य प्रदेश की आंगनबाड़ी बहनों की एकता से उनको उनका हक अधिकार मिला है।

बहनो हम सभी को अपनी एकता, सम्मान, सुरक्षा, अपने अधिकारों एवं सरकार द्वारा आंगनबाड़ी बहनों की मांगों को अनदेखा किया जाने पर एक सामूहिक ठोस निर्णय लेने की आवश्यकता है , आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने की जरूरत है ,इसलिए मेरा आप सभी बहनों से एवं सभी संगठनों की बहनों , पदाधिकारीयो से नम्र निवेदन है कि, आपसी मतभेदों को भूलाकर एक मंच पर एकता के सूत्र में बंद कर, संयुक्त रूप से सरकार के साथ आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हो जाए ,यह संदेश आपको चाहे किसी भी माध्यम से पहुंचे व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से या व्यक्तिगत कॉल के माध्यम से, आप अपने संगठन के पदाधिकारी को जरुर सूचना दें एवं अनुरोध करें कि जब आपको आंगनबाड़ी बहनों की सेवा करने के लिए पद एवं मौका मिला है, इसका जरूर फायदा उठाएं, भविष्य में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उनको याद कर उनका धन्यवाद करें।

सभी सेक्टर लीडर, ब्लॉक अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारी अनिवार्य रूप से बैठक में सम्मिलित होने का कष्ट करें🙏🏻 और अपने सभी ग्रुपों में इस संदेश को पहुंचाएं, ताकि सभी बहनों तक सूचना पहुंच पाए।