Latest:
उधमसिंह नगर

ऊधमसिंहनगर पुलिस मिली बड़ी सफलता, सितारगंज में लाखों की स्मैक के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार।51.97 ग्राम स्मैक, स्मैक परिवहन में प्रयुक्त 02 वाहन, 07 मोबाइल फोन, स्मैक बिक्री से प्राप्त ₹8,310 नकद बरामद 

रुद्रपुर(खबर धमाका)। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चल रहे अभियान में सितारगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार करके लाखों की स्मैक बरामद की है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को महिला उपनिरीक्षक बबीता टम्टा द्वारा मय पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं एनबीडब्ल्यू की तामील के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल एवं स्कूटी सवारों का पीछा करते हुए वलीनगर स्थित बी.एड. कॉलेज के पास एक घर के चबूतरे से कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण मोटरसाइकिल एवं स्कूटी से स्मैक का परिवहन कर रहे थे तथा चबूतरे पर बैठकर स्मैक की पुड़िया तैयार कर बिक्री कर रहे थे। मौके से 51.97 ग्राम स्मैक, स्मैक बिक्री से अर्जित नकदी, नशे की कमाई से खरीदी गई ज्वैलरी तथा अन्य सामान बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरुद्ध कोतवाली सितारगंज में मु0अ0सं0 380/2026, धारा 8/21/60 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*बरामदगी*

1- *51.97* ग्राम स्मैक

2- *स्मैक बिक्री के कुल 8310 रुपये* ( 10 रुपये के 98 सिक्के, 20 रुपये के 10 सिक्के , 5 रुपये के 20 सिक्के एवं 50 के नए 50 नोट, 20 के नये 85 कागजी नोट, 10 के 59 पुराने कागजी नोट, 20 के 62 नए कागजी नोट , 10 के 100 नए कागजी नोट )

3- *स्मेक बेचकर इखट्टा की ज्वेलरी* ( 06 कंगन, 01 नथ मय चैन, 01 मांग टीका, 02 कान की बालियां, 01 लेडीज़ अंगूठी, 01 जोड़ी झुमके तथा 01 जोड़ी टॉप्स)

4- अलग अलग कंपनी के 07 मोबाइल फोन

5- हीरो स्प्लेंडर MC -UK06BM2261

6- स्कूटी Maestro Edge- UK06BC7796

7- इलेक्ट्रॉनिक तराजू -01

8- फ्यूल पेपर के टुकड़े -02

9- खाली पारदर्शी पन्नी 08

10- लेडीज पर्श-02

11- बाजारू थेले-03

*गिरफ्तार अभियुक्तगण*

1- *आरफीन खाँ* पुत्र हसीन खाँ, निवासी बाईपास कॉलोनी, सितारगंज, हाल पता बीएड कालेज के पास वली नगर सितारगंज उम्र लगभग 29 वर्ष

2- *मो0 आदिल* पुत्र सद्दरुद्दीन, निवासी महल सराय जलालाबाद, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर (उ0प्र0), उम्र लगभग 30 वर्ष

3- *जैनब परवीन* पुत्री सद्दरुद्दीन, पत्नी आरफीन खाँ, निवासी बाईपास कॉलोनी सितारगंज एवं महल सराय जलालाबाद, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर (उ0प्र0), हाल पता बीएड कॉलेज के पास, वली नगर, सितारगंज, उम्र लगभग 30 वर्ष

4- *अलीशा* पुत्री सद्दरुद्दीन, निवासी महल सराय जलालाबाद, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर (उ0प्र0), हाल पता बीएड कॉलेज के पास, वली नगर, सितारगंज, उम्र लगभग 25 वर्ष

5- *दिलनवाज अंसारी* पुत्र नसीम अहमद, निवासी महल सराय जलालाबाद, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर (उ0प्र0), हाल पता बीएड कॉलेज के पास, वली नगर, सितारगंज, उम्र लगभग 27 वर्ष

पुलिस टीम-

प्रभारी निरीक्षक- सुंदरम शर्मा

एसएसआई- जावेद मालिक

एसआई- बबीता टम्टा

हे0कानि-मतलूब ख़ान

हे0कानि- मनोज गवाल

हे0कानि- तारा गाड़िया

का0 -प्रेम सिंह

का0 -जगदीश कोठियाल

का0 – कृष्णा चन्द्र

का0 – नरेंद्र सिंह

का0 – ज्योती शर्मा