उधमसिंह नगर

हंस फाउंडेशन से ऊधमसिंहनगर पुलिस को फिर मिले 17 दोपहिया वाहन। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने महिला पुलिसकर्मियों को सौंपे

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर (खबर धमाका)।  हंस फाउंडेशन ऊधमसिंहनगर पुलिस को मजबूत बनाने के लिए लगातार मदद कर रही। फाउंडेशन की तरफ से पिछले दिनों दर्जन दोपहिया वाहन सौपें गए थे,तो शुक्रवार को फिर 17 वाहन प्रदान किए गए हैं, जिन्हें एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने महिला पुलिसकर्मियों के हवाले कर दिया।।

हंस फाउंडेशन द्वारा एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ मंजुनाथ टीसी महोदय के अनुरोध पर पुलिसिंग को मजबूत व महिला पुलिस को ज्यादा सशक्त करने के लिए हंस फाउंडेशन द्वारा 17 स्कूटी वाहन जनपद पुलिस को उपलब्ध कराए गए।

एसएसपी मंजूनाथ ने कहा कि। हंस फाउंडेशन से प्राप्त वाहनों से जनपद उधमसिंहनगर के विभिन्न थानों और शाखाओं में जो महिला पुलिसकर्मी है उनके द्वारा गश्त एवं ड्यूटी निभाया जाएगा।

महिला सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, शांति व्यवस्था व शहरी क्षेत्र में जो महिला संबंधी अपराध होते हैं उन पर अंकुश लगाने में काफी सहायता मिलेगी।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने जनपद पुलिस की ओर से हर्ष फाउंडेशन को वाहन प्रदान करने हेतु धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया गया।